कीबोर्ड का सबसे अनदेखा बटन ‘Pause Break’ आखिर करता क्या है? जानें इसका असली काम
पॉज ब्रेक की (Photo: HardWareZone)
Pause Break कीबोर्ड की एक पुरानी लेकिन दिलचस्प की (Key) है. इसकी शुरुआत टेलीग्राफ सिस्टम से हुई थी. आज यह कम इस्तेमाल होती है, लेकिन Windows में सिस्टम जानकारी देखने, कमांड रोकने और डिबगिंग जैसे कामों में अब भी काम की है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
क्या आपने कभी अपने कीबोर्ड को ध्यान से देखकर सोचा है कि आखिर इसमें मौजूद हर बटन का काम क्या होता है? कुछ कीज (keys) तो आसानी से समझ आ जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिनका यूज आज भी कई लोगों को पता नहीं होता. इन्हीं में से एक है Pause Break key. ये की (key) आमतौर पर कीबोर्ड के ऊपर दाईं तरफ मिलती है. कई बार इस पर सिर्फ Pause, Pause Break या PSE जैसे छोटे नाम लिखे होते हैं.
दिलचस्प बात ये है कि कीबोर्ड की हर चीज की तरह Pause Break key भी किसी खास वजह से बनाई गई थी. बस समय के साथ इसका इस्तेमाल और महत्व थोड़ा बदल गया है. आइए आ[को इसके बारे में बताते हैं.
कैसे हुई Break Key की शुरुआत?
टेलीग्राफ के दौर से जुड़ी ये खास Break key पहली बार 19वीं सदी के बीच में इस्तेमाल हुई थी. उस समय लोग लंबी दूरी तक मैसेज भेजने के लिए टेलीग्राफ का सहारा लेते थे. उस समय इसका काम बातचीत के दौरान सर्किट को ‘ब्रेक’ करना होता था, ताकि सामने वाले को संकेत मिल जाए कि अब दूसरी तरफ से मैसेज भेजा जाना है.
समय के साथ टेक्नोलॉजी बदलती गई और टेलीग्राफ की जगह कंप्यूटरों ने ले ली. लेकिन ये की (key) कहीं न कहीं सिस्टम का हिस्सा बनी रही. आज इसकी कई पुरानी जिम्मेदारियां दूसरी कीज और शॉर्टकट्स ने संभाल ली हैं. इसलिए ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होता कि आखिर ये key मौजूद क्यों है.
पुराने जमाने की यह Key आज भी है काम की
आज के समय में ज्यादातर ऐप्स में Pause करने का काम सीधे Spacebar से ही हो जाता है. इसलिए Pause Break key लगभग गायब-सी लगती है. लेकिन पुराने कंप्यूटर सिस्टम्स में इसकी काफी अहम रोल हुआ करती थी. उस समय यह key कंप्यूटर के सेंट्रल कंप्यूटर सिस्टम को एक खास सिग्नल, जिससे किसी प्रोसेस या फंक्शन को बीच में रोका जा सकता था.
हालांकि आज इसका इस्तेमाल बहुत कम होता है, लेकिन यह key पूरी तरह बेकार नहीं हुई है. खासकर Windows में डिबगिंग (debugging) के दौरान, कमांड प्रॉम्प्ट (Command Prompt) या दूसरी टर्मिनल-बेस्ड एप्लीकेशंस (terminal-based applications) में, यह अब भी काम आती है.
Pause Break key से कर सकते हैं ये काम भी
अगर आप चाहें, तो इस key को बंद कर सकते हैं या फिर इसका काम बदलकर किसी और काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा एक आसान शॉर्टकट भी है. अगर आप Windows Key + Pause Break दबाते हैं, तो सीधे System Properties या System Settings खुल जाती हैं. यहां से आप अपने PC की जरूरी जानकारी तुरंत देख सकते हैं.
वहीं Command Prompt या PowerShell में अगर कोई लंबा command या script लगातार चल रहा हो, तो Control + Pause Break दबाकर उसे तुरंत रोक सकते हैं. Pause Break key का एक और दिलचस्प इस्तेमाल PC के boot-up process के दौरान होता है. इसे POST भी कहा जाता है.
जब कंप्यूटर चालू होता है, तो कई बार स्क्रीन पर कुछ लिखावट बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होती दिखती है. इसमें कंप्यूटर की जानकारी और कभी-कभी error भी दिखाई देते हैं. ऐसे समय में अगर आप Pause Break key दबा दें, तो वह लिखावट रुक जाती है. इससे आप आराम से पढ़ सकते हैं कि कंप्यूटर में कोई दिक्कत है या नहीं. हालांकि, यह तरीका हर कंप्यूटर में काम करे, ऐसा जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें: कीबोर्ड में लगा स्पेसबार बटन इतना बड़ा क्यों होता है? बहुतों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










