कीबोर्ड में लगा स्पेसबार बटन इतना बड़ा क्यों होता है? बहुतों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Sep 2025 9:26 AM
Spacebar Key: कीबोर्ड में लगा स्पेसबार बटन कितना बड़ा क्यों होता है?
Spacebar Key: अगर आपने कभी कीबोर्ड इस्तेमाल किया है या देखा है, तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि स्पेसबार की बटन बाकी सबकी तुलना में सबसे बड़ी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बटन को ऐसा क्यों बनाया गया है? आइए आज आपको बताते हैं.
Spacebar Key: क्या आपने कभी अपने टाइपिंग कीबोर्ड को ध्यान से देखा है चाहे वो लैपटॉप का हो, कंप्यूटर का या फिर मोबाइल और टैबलेट का? अगर गौर करें तो आपको पता चलेगा कि कीबोर्ड पर सबसे बड़ी बटन कोई होती है तो वो स्पेसबार होती है. कभी सोचा है क्यों? दरअसल, कीबोर्ड जैसी जरूरी चीज में कुछ भी यूं ही नहीं होता. इसे बड़ा बनाने की पीछे वजह है आपकी सुविधा, स्पीड और आसानी. चाहे आप अंग्रेजी में टाइप करें, हिंदी में या किसी भी दूसरी रीजनल भाषा में, स्पेसबार का बड़ा होना टाइपिंग को तेज और आरामदायक बनाता है. और भी कई कारण होते हैं. आइए आपको एक-एक कर बताते हैं.
क्यों होता है स्पेसबार बटन (Spacebar Key)?
आपको बता दें कि कीबोर्ड पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बटन स्पेसबार (Spacebar Key) ही होता है. जब भी हम कोई शब्द टाइप करते हैं, तो उसे अगले शब्द से अलग करने के लिए स्पेसबार ही दबाते हैं. औसतन ये सबसे ज्यादा दबाया जाने वाला बटन है इसी वजह से इसे बाकियों से बड़ा बनाया जाता है ताकि इस्तेमाल करने में आसान रहे.
टाइपिंग के दौरान आसान पहुंच
स्पेसबार चौड़ा होने का कारण यह भी होता है कि वो हमेशा अंगूठे की पहुंच में रहे. जब भी हम टाइपिंग करते हैं तो हमारे दोनों अंगूठे स्पेसबार (Spacebar Key) के सबसे नजदीक रहते हैं. चाहे आप एक हाथ से टाइप करें, दोनों हाथों से या फिर मोबाइल पर. इसका बड़ा होना इस बात की गारंटी देता है कि आप गलती से चूकेंगे नहीं और टाइपिंग की स्पीड भी बेहतर रहेगी.
आराम और सुविधा
लंबे-लंबे डॉक्युमेंट टाइप करते समय आराम बहुत मायने रखता है. अगर स्पेस की दबाने वाली की (key) छोटी होगी तो टाइपिंग धीमी हो जाएगी और असुविधा महसूस होने लगेगी. बड़े स्पेसबार (Spacebar Key) का डिजाइन इसलिए रखा गया है ताकि हाथों पर ज्यादा जोर न पड़े और टाइपिंग स्मूद रहे.
स्मार्टफोन कीबोर्ड पर भी बड़ा होता है स्पेसबार
स्मार्टफोन के कीबोर्ड पर भी आपने देखा होगा कि स्पेसबार (Spacebar Key) बाकी बटन के मुकाबले हमेशा बड़ा होता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि छोटी स्क्रीन पर टाइप करना थोड़ा मुश्किल होता है और बड़ा स्पेसबार गलतियां कम कर देता है. भारत में बहुत से लोग मोबाइल पर हिंग्लिश (यानि अंग्रेजी अक्षरों में हिंदी लिखना) या अपनी रीजनल भाषा में टाइप करना पसंद करते हैं, उनके लिए ये फीचर काफी काम आता है.
यह भी पढ़ें: Fn Key Uses: आधा भारत नहीं जानता लैपटॉप के इस बटन का काम, छिपे हुए फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कीबोर्ड में ‘F’ और ‘J’ बटन पर लकीरें क्यों होती हैं? जानेगा तो कहलाएगा प्रो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










