iPhone 17 पर धमाकेदार ऑफर, बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत हुई और कम
आईफोन 17 / फोटो ऐपल की
iPhone 17 खरीदने वालों के लिए शानदार मौका. फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के जरिए हजारों रुपये की बचत संभव है. जानिए नई कीमत, फीचर्स और उपलब्ध ऑफर्स की पूरी जानकारी.
अगर आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही मौका हो सकता है. हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर मेमोरी कॉस्ट बढ़ने के चलते ऐपल ने अपने कुछ मैक और आईपैड प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया है. ऐसे में भविष्य में आईफोन की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच आईफोन 17 पर मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट खरीदारों का ध्यान खींच रहा है.
फ्लिपकार्ट पर सस्ता हुआ iPhone 17
ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है. यह मॉडल अपनी लॉन्च कीमत 82,900 रुपये के मुकाबले 80,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि असली फायदा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ देखने को मिल रहा है.
बैंक ऑफर्स से मिलेगा अतिरिक्त फायदा
फ्लिपकार्ट चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दे रहा है. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब 6,895 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है.
पुराने आईफोन के बदले और बढ़ेगी बचत
जो ग्राहक अपने पुराने आईफोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, उन्हें भी अच्छा फायदा मिल सकता है. कंपनी iPhone 14 पर अधिकतम 23,150 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ऑफर कर रही है. हालांकि अंतिम राशि फोन की कंडीशन, स्टोरेज वेरिएंट और एक्सेसरीज की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.
iPhone 17 में क्या मिलता है खास?
आईफोन 17 ऐपल के सबसे दमदार स्टैंडर्ड स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है. इसमें 6.3 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है. फोन में ए19 चिपसेट और 6-कोर प्रॉसेसर मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद रहती है.
कैमरा और स्टोरेज भी मजबूत
फोन के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह सेटअप कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए आकर्षक साबित हो सकता है.
क्या अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा?
यदि आप लंबे समय से आईफोन अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद iPhone 17 की प्रभावी कीमत करीब 74,005 रुपये तक पहुंच सकती है, जो इसे पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक डील बनाती है.
यह भी पढ़ें: iPhone 15 vs iPhone 16: 2026 में कौन-सा आईफोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
यह भी पढ़ें: iPhone 11 से iPhone 17 तक, सबको मिलेगा iOS 27 अपडेट, Apple ने जारी की पूरी सपोर्ट लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










