Bhagalpur news पीसीसी सड़क का नगर सभापति ने किया उद्घाटन
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 13 Apr 2026 12:59 AM
नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड 25 और 10 में करोड़ों की लागत से बनी पीसीसी सड़क, नाला का निर्माण कार्य पूरा होने पर नगर सभापति राजकुमार गूड्ड ने रविवार को उद्घाटन किया.
नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड 25 और 10 में करोड़ों की लागत से बनी पीसीसी सड़क, नाला का निर्माण कार्य पूरा होने पर नगर सभापति राजकुमार गूड्ड ने रविवार को उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के दक्षिणी भाग में जल जमाव और पक्की सड़क का अभाव था. बोर्ड की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र के सभी टोले मोहल्ले में नाला का निर्माण कर पीसीसी सड़क से जोड़ा जा रहा है. लक्ष्य है कि साल के 365 दिन में 365 योजनाओं से भी अधिक योजना का उद्घाटन किया जायेगा. वार्ड 25 के टिकारामपुर गांव में 40 वर्ष बाद सड़क बनने का सपना को पूरा हुआ है. रविवार को टीकारामपुर में रामलाल मंडल के घर होते चमक लाल मंडल के घर तक मिट्टी भराई व पीसीसी सड़क का निर्माण आठ लाख 52 हजार 635 रुपये से कराया गया है. दूसरी सड़क का निर्माण सात लाख की लागत से हुआ है. वार्ड 10 में नयी सड़क का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया गया. उद्घाटन के दौरान वार्ड पार्षद कृष्णा कुमार, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सुभाष पोद्दार, संवेदक प्रेमजीत कुमार, पप्पू झा सहित ग्रामीण मौजूद थे.
जगदीशपुर में महायज्ञ व भागवत कथा को लेकर बैठक
जगदीशपुर क्षेत्र में प्रस्तावित 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए रविवार को बैठक हुई. अध्यक्षता गोपीनाथ मंडल ने की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्थाओं पर सरल तरीके से चर्चा की गयी. बैठक में तय किया गया कि आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी. जगह की तैयारी, श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रसाद वितरण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में अनारसी ताती, अशोक साह, अमित कुमार, बीरबल मंडल, चंदन सिंह, पवन दुबे, भारती भूषण झा, चंदन कुमार, घनश्याम मंडल, मुकेश मंडल, नंदन कुमार, रूपेश कुमार, निरंजन पंजियारा सहित कई ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद रहे. दारोगा अमरजीत सिंह और गश्ती दल उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक माहौल मजबूत होगा और लोगों के बीच आपसी एकता बढ़ेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










