bhagalpur news. गंगा में एक ही दिन तीन बार खराब हुई नावें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गंगा में एक ही दिन तीन बार खराब हुई नावें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गंगा नदी में शुक्रवार को अलग-अलग समय पर तीन बड़ी नावों के बीच धारा में खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

गंगा नदी में शुक्रवार को अलग-अलग समय पर तीन बड़ी नावों के बीच धारा में खराब हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. तीनों घटनाओं में एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया. कई यात्रियों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया गया, जबकि कुछ मामलों में दूसरी नाव की व्यवस्था कर लोगों को गंतव्य तक भेजा गया. हाइलेबल मोड़ के पास बीच धारा में खराब हुई नाव बरारी से महादेवपुर के लिए खुली एक बड़ी नाव हाइलेबल मोड़ के पास गंगा की मुख्य धारा में पहुंचते ही खराब हो गयी. नाव पर सवार एक महिला काफी घबरा गयी. एसडीआरएफ की टीम ने महिला एवं अन्य बीमार यात्रियों को अपनी नाव से सुरक्षित महादेवपुर घाट पहुंचाया. शेष यात्रियों को दूसरी नाव से भेजा गया. इस दौरान एक बड़ी समस्या यह रही कि अन्य नाविक खराब हुई नाव को खींचकर ले जाने को तैयार नहीं हो रहे थे, जिससे लोगों को बीच नदी में काफी देर तक इंतजार करते रहे. महादेवपुर से बरारी आ रही नाव में महिला बार-बार हुई बेहोश महादेवपुर से बरारी के लिए आ रही एक बड़ी नाव भी बीच गंगा में खराब हो गयी. नाव पर सवार एक महिला और एक पुरुष की तबीयत काफी खराब थी. महिला बार-बार बेहोश हो रही थी. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मरीजों के साथ उनके परिजनों को अपनी नाव पर बैठाकर बरारी पहुंचाया. बाद में दूसरी नाव मंगाकर खराब नाव को बांधकर बरारी के लिए रवाना किया गया. ऑक्सीजन पर मरीज को लेकर जा रही नाव भी हुई खराब तीसरी घटना में महादेवपुर से खुली एक बड़ी नाव बीच नदी में खराब हो गयी. नाव पर दूध व्यवसायियों की कई मोटरसाइकिलें, तीन महिलाएं और एक इलेक्ट्रिक टोटो लदा था. टोटो पर एक मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन मास्क के सहारे यात्रा कर रहा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने दूसरी नाव की व्यवस्था शुरू की. हालांकि दो नाविकों ने खराब नाव को खींचकर ले जाने से इनकार कर दिया, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी. सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल एक ही दिन गंगा में तीन नावों के खराब होने की घटनाओं ने नदी परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. दूसरी तरफ यात्रियों ने एसडीआरएफ टीम को धन्यवाद दिया है. यात्रियों ने बताया कि जल्द से जल्द पुल को चालू करने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. क्योंकि गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है. आये दिन गंगा के तट भी दूर हो जायेंगे, प्रवाह भी तेज होगा, ऐसी स्थिति में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन