Bhagalpur news श्रीमद्भागवत कथा को ले कलश यात्रा

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :07 May 2026 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news श्रीमद्भागवत कथा को ले कलश यात्रा

सुलतानगंज भीरखुर्द पंचायत अंतर्गत उधाडीह स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज भीरखुर्द पंचायत अंतर्गत उधाडीह स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कलश यात्रा की शुरुआत उधाडीह स्टेडियम परिसर से हुई, जहां सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए. बाजे-गाजे और जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचे. विधि-विधान के साथ गंगा स्नान कर महिलाओं व युवतियों ने कलश में गंगाजल भरा और पूजा-अर्चना के बाद सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया. कलश यात्रा में मुख्य यजमान दंपती, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल रहे. यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा. आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आठ से 14 मई तक किया जायेगा. कथा वाचन के लिए नीरज जी महाराज अयोध्या से पधारे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के लोग पूरे उत्साह से तैयारी में जुटे हैं. कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.

आरपीएफ की कार्रवाई में छह गिरफ्तार

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चला छह लोगों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया. दिव्यांग कोच में अवैध रूप से सफर करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया. रेलवे लाइन पार करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपितों को आरपीएफ पोस्ट लाकर पूछताछ की गयी.उचित पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. उन्हें रेलवे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.आरपीएफ ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन