bhagalpur news. फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी संख्या में मिले फर्जी दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, बड़ी संख्या में मिले फर्जी दस्तावेज

जिला पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है.

विज्ञापन

जिला पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. एसएसपी के निर्देशानुसार साइबर अपराध से संबंधित कांडों में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस के वरीय अधिकारी काे सूचना मिली कि अवैध वेबसाइट का उपयोग कर फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि फर्जी दस्तावेज बनाने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अवैध रूप से कैफे में तैयार हो रहा था फर्जी दस्तावेज – कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया स्थित एक कैफे में अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किया जा रहा था. इस बाबत गठित टीम ने कैफे में धावा बोला. संचालक प्रदीप साह को मौके से अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूला. कैफे से कई सामान हुए जब्त – पुलिस ने कैफे में छापेमारी में कई सामान जब्त किया है, जो फर्जी दस्तावेज बनाने में उपयोग किया जाता था. इसमें लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगर स्कैनर मशीन, थंप स्केनर मशीन, आंख की स्कैनर मशीन सहित अन्य फर्जी सरकारी दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि बरामद किया है. आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त मो अरबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन