Shravani Mela 2025: इन दो जगहों से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल बस, रूट सर्वे 11 जुलाई तक होगा पूरा, जानिए ये योजना

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Shravani Mela 2025 Special bus (सांकेतिक फोटो)

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छी खबर आ गई है. सावन में देवघर जाने के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज से स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई तक रूट सर्वे का काम पूरा हो जाएगा.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले का सीजन आने वाला है. जल्द ही देवघर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था निकलने वाला है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भी खास तैयारी की जा रही है. खबर है कि, अब देवघर के लिए स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से तैयारी की गई है. दरअसल, भागलपुर और सुल्तानगंज से देवघर तक सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा. इसे लेकर रूट सर्वे का काम किया जा रहा है.

रूट सर्वे का काम जारी

बता दें कि, भागलपुर परिवहन प्रंमडल की ओर से मंगलवार से ही रूट सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. माना जा रहा है कि 11 जुलाई तक रूट सर्वे क काम पूरा हो जाएगा. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि, बसें किस रूट से चलेंगी और किस-किस समय पर चलेंगी. इधर, सुल्तानगंज और मुंगेर मार्ग का पिछले दिनों परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने निरीक्षण किया था. इस दौरान यात्रियों के साथ-साथ दुकानदारों से भी प्रतिक्रिया ली गई थी. जिसके बाद पहले चरण में भागलपुर और सुल्तानगंज से देवघर तक बसों के संचालन का फैसला लिया गया.

निगम की ओर से खास योजना

बता दें कि, निगम की ओर से अन्य योजना भी बनाई गई है. दरअसल, सिर्फ भागलपुर और सुल्तानगंज ही नहीं बल्कि कोसी, सीमांचल और भागलपुर के अन्य जगहों से देवघर के लिए बसों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जा रही है. रूट सर्वे का रिपोर्ट आने पर ही कुछ तय किया जाएगा. मालूम हो कि, लाखों की संख्या में हर साल श्रद्धालु बाबा की नगरी देवघर पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है. तमाम परिस्थिती को देखते हुए, किसी भी श्रद्धालु को असुविधा ना हो, ऐसे में प्रशासन की ओर से अहम कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read: Patna Crime News: पटना के सबसे पॉश इलाके में फायरिंग, मंत्री और जज के आवास के बाहर नाकेबंदी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन