बिहार पुलिस और अग्निवीर में चयनित 40 युवाओं का सम्मान
कहलगांव में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार पुलिस और अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं को सम्मानित करते अतिथि.
Bihar Police Agniveer Candidates Felicitation: नेशनल फिजिकल एकेडमी, कहलगांव ने बिहार पुलिस और अग्निवीर भर्ती में सफल 40 युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट:
Bihar Police Agniveer Candidates Felicitation: कहलगांव में एक संस्था की ओर से बिहार पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती में चयनित 40 प्रतिभागियों के सम्मान में एसएसवी कॉलेज मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई.
कार्यक्रम में कहलगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पवन कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वहीं वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार चौधरी, एकेडमी के संरक्षक सोनू सिंह तथा संचालक राकेश कुमार भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन विनोद चौबे ने किया.
मेहनत और लक्ष्य से मिलती है सफलता
अपने संबोधन में पूर्व विधायक पवन कुमार यादव ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है.
उन्होंने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि सफलता के पीछे परिवार और अभिभावकों का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण होता है.
अभिभावकों की भूमिका को सराहा
पूर्व विधायक ने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के त्याग, मार्गदर्शन और सहयोग की अहम भूमिका होती है. उन्होंने सभी अभिभावकों और बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें युवाओं की सफलता का वास्तविक प्रेरणास्रोत बताया.
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान बिहार पुलिस एवं अग्निवीर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. उपस्थित लोगों ने सफल प्रतिभागियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










