43 साल बाद मानिकपुर दुर्गा मंदिर का होगा प्राण-प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान 20 जून से शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में जुटे लोग

Manikpur Durga Mandir: चार दशक से अधिक समय के इंतजार के बाद मानिकपुर दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ अवसर आया है. पांच दिवसीय आयोजन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और भक्ति का माहौल है.

विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट:


Manikpur Durga Mandir: सिल्क सिटी के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर स्थित दुर्गा मंदिर में 43 वर्ष बाद प्राण-प्रतिष्ठा पूजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.

1982 में हुई थी दुर्गा स्थान की स्थापना

दुर्गा स्थान के पदाधिकारी पंडित बबन मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1982 में मानिकपुर दुर्गा स्थान की स्थापना की गई थी. इसके बाद मंदिर निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से चलता रहा. अब मंदिर पूरी तरह तैयार हो चुका है और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

कलश शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

20 जून को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे. ढोल-नगाड़े, हाथी और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे. श्रद्धालु मां दुर्गा का आवाहन करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू होगा.

पांच दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

20 से 25 जून तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रसिद्ध विद्वान पंडितों द्वारा विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन, पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है. प्रसाद वितरण के साथ-साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोगों की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी.

हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

आयोजन समिति का अनुमान है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और मंदिर समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय युवाओं की टीम लगातार तैयारी में जुटी हुई है. विभिन्न समितियों का गठन कर व्यवस्था, सुरक्षा, स्वागत और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन