Patna Crime News: पटना के सबसे पॉश इलाके में फायरिंग, मंत्री और जज के आवास के बाहर नाकेबंदी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Police Attacked

बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक)

Patna Crime News: अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री और हाई कोर्ट के जज के आवास के बाहर गोलीबारी की है. यह वारदात इस लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि यह राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना. बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. गुरुवार की सुबह राजधानी के सबसे पॉश इलाके में फायरिंग की घटना सामने आयी है. अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री और हाई कोर्ट के जज के आवास के बाहर गोलीबारी की है. यह वारदात इस लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि यह राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई है.

अशोक चौधरी के घर के पास हुई वारदात

राजधानी के सबसे वीवीआईपी इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास के ठीक नजदीक एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई. यह वारदात उस इलाके में हुई है, जहां कई मंत्रियों और वरीय अधिकारियों के आवास स्थित हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी और गश्त पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन