पटना में बियर की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी से ट्रेन के जरिए पहुंची थी शराब

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Beer smuggling: पटना पुलिस को शराबबंदी कानून के तहत बड़ी सफलता मिली है. जक्कनपुर थाना पुलिस ने राजधानी में उत्तर प्रदेश से ट्रेन द्वारा लाई गई बियर की भारी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Beer smuggling: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में राजधानी पटना की जक्कनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में बियर की खेप के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना सिटी के खाजेकलां निवासी रवींद्र राय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पटना जंक्शन पर हुई थी बियर की डिलीवरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद बियर की खेप उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए पटना लाई गई थी. यूपी निवासी गौरव नामक व्यक्ति ने ट्रेन के माध्यम से यह खेप पटना जंक्शन पहुंचाई थी. पटना जंक्शन पर ही उसने बियर की खेप रवींद्र राय के हवाले कर दी. इसके बाद रवींद्र राय इसे लेकर पटना सिटी जाने की तैयारी में था.

Image

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जक्कनपुर थाना पुलिस को शराब तस्करी की इस गतिविधि की पूर्व सूचना मिल चुकी थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की. जैसे ही रवींद्र राय बियर की खेप लेकर जक्कनपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में बियर बरामद की गई.

मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रवींद्र राय पटना सिटी में इस शराब की खेप किसे सप्लाई करने जा रहा था. वहीं, ट्रेन के जरिए शराब की खेप पहुंचाने वाले मुख्य सप्लायर गौरव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन