बिहार के छात्रों के लिए रेलवे का तोहफा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानिए किस जिले के लोगों को होगा फायदा

ट्रेन की तस्वीर
Bihar Train News: बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी. रेलवे ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान होने वाली भीड़ को कम करने के लिए विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इससे गया, जहानाबाद और मगध क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा.
Bihar Train News: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रेलवे ने राहत दी है. परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है. इनमें रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल भी शामिल है, जो गया जंक्शन होकर चलेगी.
गया और मगध के छात्रों को होगा फायदा
रेलवे के इस फैसले से गया, जहानाबाद और पूरे मगध क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब छात्रों को परीक्षा के लिए यात्रा करने में पहले से ज्यादा सुविधा होगी. साथ ही नियमित ट्रेनों पर भी भीड़ कम रहने की उम्मीद है.
कब चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन?
रेल प्रशासन के अनुसार...
- गाड़ी संख्या 08624 रांची-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 19 जुलाई को होगा.
- गाड़ी संख्या 08623 पटना-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20 जुलाई को चलेगी.
यह ट्रेन गया जंक्शन होकर गुजरेगी और पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) रहेगी. यानी यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे.
इन रूटों पर भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने सिर्फ रांची-पटना रूट ही नहीं, बल्कि कई अन्य मार्गों पर भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. इनमें शामिल हैं.
- रांची-दुमका
- दुमका-रांची
- टाटानगर-हजारीबाग रोड
- हजारीबाग रोड-टाटानगर
- रांची–गढ़वा रोड-रांची
इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भीड़ कम करने के लिए रेलवे का फैसला
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफर करते हैं. इसी वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है. अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है.
रेलवे ने क्या कहा?
धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है. जरूरत पड़ने पर आगे भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और अन्य जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर जांच लें.
Also Read: बेतिया राज की 22,813 एकड़ जमीन होगी सरकारी, बिहार सरकार ने इन छह जिलों के लिए जारी की अधिसूचना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










