दानापुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद

चोरी की बाइक बरामद
Patna bike theft: दानापुर पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. आगे की जांच जारी है.
Patna bike theft: दानापुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दाउदपुर शाहपुर निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दानापुर के डीएसपी अजीत कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दाउदपुर निवासी दीपक कुमार की बाइक 4 जुलाई को चोरी हो गई थी. इस संबंध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने रंजन कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की.
घर की तलाशी में बरामद हुई दो बाइक
डीएसपी ने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी लेने पर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गईं. इस तरह कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें पुलिस ने जब्त की हैं.
पूछताछ में चोरी कर बेचने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में रंजन कुमार ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी कर उनकी बिक्री करता था. पुलिस अब उससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह के संबंध में भी जानकारी जुटाने में लगी है. डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










