IIT पटना में 20 जुलाई को होगा हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों का दूसरा दीक्षांत समारोह, 2620 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

Author Monu kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

IIT Patna: आईआईटी पटना 20 जुलाई को अपने दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है, जहाँ 2620 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी. इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदकों से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद मुख्य अतिथि होंगे.

विज्ञापन

IIT Patna: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में हाइब्रिड माध्यम से संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों का दूसरा दीक्षांत समारोह 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा. संस्थान के सभागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में कुल 2620 सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दो स्वर्ण एवं आठ रजत पदकों से सम्मानित किया जाएगा.

समारोह की अध्यक्षता आईआईटी पटना के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के अध्यक्ष तथा टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. संस्थान के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह इस अवसर पर निदेशक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों एवं हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति का उल्लेख किया जाएगा.


Image

पूर्व डीजीपी अभयानंद होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं शिक्षाविद अभयानंद मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत संबोधन देंगे. वहीं जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को दो स्वर्ण और आठ रजत पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद सभी उपाधि प्राप्तकर्ता सामूहिक संकल्प लेंगे. यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ संस्थान के हाइब्रिड शैक्षणिक कार्यक्रमों की सफलता का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा समापन

कार्यक्रम का समापन आईआईटी पटना के कुलसचिव प्रो. आर. के. ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा. संस्थान के अनुसार यह दीक्षांत समारोह हाइब्रिड माध्यम से संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों के विस्तार और विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा.


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन