वेतन के लिए तरस रहे स्वास्थ्यकर्मी, सन्हौला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल मे प्रदर्शन करते आशा कार्यकर्त्ता

Health Workers Protest: भागलपुर जिले के सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नियमित ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

विज्ञापन
सन्हौला से अम्बिका शर्मा की रिपोर्ट
Health Workers Protest: स्वास्थ्यकर्मियों लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण घर के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर प्रदर्शन किया.

250 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संकट में

स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार सन्हौला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) समेत 250 से अधिक कर्मी वेतन भुगतान नहीं होने से प्रभावित हैं. कुछ कर्मियों का आठ माह तो कई का 11 माह से वेतन लंबित है. उनका कहना है कि बार-बार अधिकारियों को समस्या बताने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया.

राशन दुकानदारों ने भी उधार देना किया बंद

प्रदर्शन के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी पीड़ा साझा की. उनका कहना था कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने भी उधार पर राशन और अन्य सामान देना बंद कर दिया है. ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है. कर्मियों ने कहा कि अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि भुखमरी जैसी नौबत आ चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में कार्यरत एकाउंटेंट, बीसीएम और प्रभारी पदाधिकारी के प्रति नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि वेतन भुगतान की समस्या को लेकर गंभीर पहल नहीं की जा रही है. कई बार मांग उठाने के बाद भी मामला जस का तस बना हुआ है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उनका कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने वाले कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी करना उचित नहीं है. स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला युवक हुए गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन