न्यू फरक्का में जमीन धंसने से शनिवार को भी कई ट्रेनें रद्द, चार ट्रेनों का बदला मार्ग
फोटो- ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
न्यू फरक्का में जमीन धंसने के कारण रेल परिचालन लगातार तीसरे दिन भी प्रभावित रहा. कई पैसेंजर और एमईएमयू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.
भागलपुर. न्यू फरक्का में जमीन धंसने के कारण रेल परिचालन पर असर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. इस कारण मालदा टाउन, अजीमगंज, साहिबगंज और भागलपुर के बीच चलने वाली कई पैसेंजर और एमइएमयू ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. वहीं लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल होकर चलाया गया.
आपके शहर में
शनिवार को रद्द रहीं ये ट्रेनें
न्यू फरक्का में जमीन धंसने के कारण शनिवार को 53028 मालदा टाउन-अजीमगंज पैसेंजर, 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज एमइएमयू, 63422 साहिबगंज-अजीमगंज एमइएमयू, 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर, 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन एमइएमयू, 63421 अजीमगंज-साहिबगंज एमइएमयू, 53433 अजीमगंज-बरहरवा पैसेंजर और 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर रद्द रही.
चार ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस पांच सितंबर को कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी. इसके बाद ट्रेन न्यू फरक्का-अजीमगंज-कटवा-बांडेल मार्ग से आगे जाएगी.
इसके अलावा 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस और 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी शनिवार को कटिहार-मानसी-मुंगेर-किऊल होकर चलाया गया.
यात्रियों की परेशानी बरकरार
न्यू फरक्का में जमीन धंसने के कारण लगातार तीसरे दिन रेल परिचालन प्रभावित रहने से यात्रियों की परेशानी बनी हुई है. पैसेंजर और एमइएमयू ट्रेनों के रद्द होने के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लग रहा है. रेलवे की ओर से स्थिति सामान्य करने की दिशा में काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए