गंगा का जलस्तर बढ़ा तो लैलख-सबौर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार घटी, 110 से 30 किमी प्रति घंटे हुई स्पीड
फोटो- ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भागलपुर-कहलगांव रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार काफी कम कर दी गई है. लैलख और सबौर स्टेशन के बीच ट्रेनों को अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जा रहा है. यह कॉसन जलस्तर सामान्य होने तक जारी रहेगा.
भागलपुर. गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण भागलपुर-कहलगांव रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गयी है. लैलख और सबौर स्टेशन के बीच रेलखंड पर कॉसन लगाया गया है. इसके तहत इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित की गयी है. जलस्तर बढ़े रहने तक कॉसन जारी रहेगा. इससे पहले इस रेलखंड पर ट्रेनें करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं.
आपके शहर में
जलस्तर बढ़ने के कारण लगाया गया कॉसन
रेलवे के सीनियर पीडब्ल्यूआइ ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण एहतियात के तौर पर लैलख और सबौर के बीच कॉसन लगाया गया है. कॉसन के कारण ट्रेनों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गयी है. जलस्तर की स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों की रफ्तार पूर्व निर्धारित गति के अनुसार बढ़ायी जायेगी.
रात में छह घंटे रेलखंड की निगरानी
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेलवे की ओर से रेलखंड की निगरानी भी बढ़ा दी गयी है. सीनियर पीडब्ल्यूआइ के अनुसार लैलख-सबौर रेलखंड पर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक पेट्रोलिंग की जा रही है. इस दौरान रेल पटरियों और आसपास के क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
ट्रेनों की रफ्तार कम होने से बढ़ेगा सफर का समय
कॉसन के कारण ट्रेनों को प्रभावित रेलखंड पर धीमी गति से गुजरना होगा. इससे इस मार्ग से चलने वाली ट्रेनों के परिचालन समय पर भी असर पड़ सकता है. रेलवे की ओर से फिलहाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति कम की गयी है.
जलस्तर सामान्य होने तक जारी रहेगा कॉसन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़े रहने तक ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया गया कॉसन जारी रहेगा. जलस्तर और रेलखंड की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. स्थिति अनुकूल होने के बाद कॉसन हटाकर ट्रेनों की गति सामान्य करने का निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए