Bhagalpur News :सक्षमता परीक्षा देने वाले सात शिक्षकों ने नहीं कराया बायोमिट्रिक वेरिफिकेशन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 6:28 PM

विज्ञापन

सक्षमता परीक्षा देने वाले जिले के सात शिक्षकों ने शिक्षा विभाग ने बार-बार कहने के बाद भी बायोमिट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है.

विज्ञापन

सक्षमता परीक्षा देने वाले जिले के सात शिक्षकों ने शिक्षा विभाग ने बार-बार कहने के बाद भी बायोमिट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है. शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को पटना जाकर वेरिफिकेशन कराने का अंतिम मौका दिया है. मालूम हो कि 10 से 15 अप्रैल तक पटना में सक्षमता परीक्षा देने वाले शिक्षकों के लिए अलग-अलग तिथि का निर्धारण किया गया है. डीइओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसमें शामिल शिक्षकों का तामिला नहीं होता, तो ऐसे शिक्षकों के प्रमाणपत्र को फर्जी मानते हुए शिक्षा विभाग उसे फर्जी घोषित कर देगा. मालूम हो कि वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले शिक्षकों में गोराडीह प्रखंड से एक, नवगछिया प्रखंड से दो, बिहपुर प्रखंड से एक, जगदीशपुर प्रखंड से दो, कहलगांव प्रखंड से एक शिक्षक शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन