विज्ञापन
Hindi NewsRajyaबिहारभागलपुर

भागलपुर न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी सेवाफोटो सिटी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नामक फोल्डर में- कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग की चिकित्सा उपलब्ध होगी- सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा इलाज, सोमवार से शनिवार तक चलेगी ओपीडीवरीय संवाददाता, भागलपुरजेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी सेवा मंगलवार से शुरू होगी. रोगियों के रजिस्ट्रेशन व जांच का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक तय किया गया है. ओपीडी में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग की चिकित्सा उपलब्ध होगी. इसके लिए आठ डॉक्टरों व नौ नर्सो की तैनाती की गयी हैं. डॉक्टरों में किडनी से जुड़ी बीमारी के नेफ्रॉलॉजी विशेषज्ञ, डॉ हिमाद्री शंकर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित शंकर व डॉ राजीव कृष्ण चौधरी, न्यूरो सर्जन डॉ सूरज कांत मणि समेत प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े डॉ शशि कुमार, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ प्रणव कुमार व डॉ अमरनाथ कुमार हैं. जेएलएनएमसीएच अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि रोगियों को जांच के बाद पैथोलॉजी टेस्ट व दवा के लिए मायागंज अस्पताल आना होगा. फिर धीरे-धीरे सभी सुविधाएं यहां पर लागू की जायेगी. इधर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ महेश ने बताया कि ओपीडी सेवा चालू करने की तैयारी पूरी हो गयी है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंच तैयार हो रहा: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा छह सितंबर को करेंगे. समारोह की तैयारी को लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंच बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. अस्पताल के दक्षिणी छोर पर मंच तैयार किया जा रहा है. डॉ महेश ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की सूचना मिल रही है. इसके अलावा अन्य कई गण्यमान्य शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि उद्घाटन से पहले अस्पताल में फर्नीचर को व्यवस्थित कर लिया जायेगा. अस्पताल को पूरी तरह से फंक्शनल होने में कुछ माह का समय लग सकता है. हार्ट के मरीजों के लिए कैथ लैब को चालू में होने में यही अवधि लगेगी.

भागलपुर >10:01 PM. 2 Sept
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी सेवाफोटो सिटी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नामक फोल्डर में- कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग की चिकित्सा उपलब्ध होगी- सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा इलाज, सोमवार से शनिवार तक चलेगी ओपीडीवरीय संवाददाता, भागलपुरजेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी सेवा मंगलवार से शुरू होगी. रोगियों के रजिस्ट्रेशन व जांच का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक तय किया गया है. ओपीडी में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग की चिकित्सा उपलब्ध होगी. इसके लिए आठ डॉक्टरों व नौ नर्सो की तैनाती की गयी हैं. डॉक्टरों में किडनी से जुड़ी बीमारी के नेफ्रॉलॉजी विशेषज्ञ, डॉ हिमाद्री शंकर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित शंकर व डॉ राजीव कृष्ण चौधरी, न्यूरो सर्जन डॉ सूरज कांत मणि समेत प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े डॉ शशि कुमार, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ प्रणव कुमार व डॉ अमरनाथ कुमार हैं. जेएलएनएमसीएच अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि रोगियों को जांच के बाद पैथोलॉजी टेस्ट व दवा के लिए मायागंज अस्पताल आना होगा. फिर धीरे-धीरे सभी सुविधाएं यहां पर लागू की जायेगी. इधर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ महेश ने बताया कि ओपीडी सेवा चालू करने की तैयारी पूरी हो गयी है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंच तैयार हो रहा : सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा छह सितंबर को करेंगे. समारोह की तैयारी को लेकर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंच बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. अस्पताल के दक्षिणी छोर पर मंच तैयार किया जा रहा है. डॉ महेश ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की सूचना मिल रही है. इसके अलावा अन्य कई गण्यमान्य शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि उद्घाटन से पहले अस्पताल में फर्नीचर को व्यवस्थित कर लिया जायेगा. अस्पताल को पूरी तरह से फंक्शनल होने में कुछ माह का समय लग सकता है. हार्ट के मरीजों के लिए कैथ लैब को चालू में होने में यही अवधि लगेगी.
PrevPage 775Next

बिहार वीडियो

Bhagalpur Today News :

Latest Bhagalpur News in Hindi: भागलपुर के स्थानीय समाचार, राजनीति, मौसम, शिक्षा, लाइफस्टाइल, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी के लिए आप प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर खबर की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Bhagalpur news

Bhagalpur Mausam: भागलपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।

About Bhagalpur

भागलपुर (Bhagalpur), बिहार का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्ध वाला शहर है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां का तसर रेशम (Tussar Silk) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसलिए इसे “सिल्क सिटी” (Silk City of India) के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी किनारे बसा हुआ यह शहर शिक्षा, व्यापार तथा हस्तशिल्प के लिए भी देश भर में जाना जाता है। भागलपुर प्राचीन काल से ही संस्कृति और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यह अपनी रेशम वस्त्र उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय तक पहचान रखता है।

Also Read: Bhagalpur ePaper Today – Read the Latest News Online

भागलपुर का मौसम और खानपान (Bhagalpur Weather & Food) जब बात भागलपुर की मौसम की जाए तो यहां का मौसम सालभर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 28°C से 40°C तक बढ़ जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की हो तो यहां गंगा नदी के किनारे का नजारा बेहद खुशनुमा और रोमांचक हो जाता है।

भागलपुर की खानपान की बात करें तो यहां का खाना पारंपरिक होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-चावल, आलू-चोखा, सत्तू पराठा और खिचड़ी के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। वहीं मिठाइयों में अनरसा, खाजा, ठेकुआ और खीरमोहन यहां का अभिमान हैं।

Also Read: Bhagalpur Mausam Update (भागलपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast