चार सितंबर तक जिले में माॅनसून की सक्रियता कम रहेगी

Updated:
विज्ञापन

चार सितंबर तक जिले में माॅनसून की सक्रियता कम रहेगी

विज्ञापन

जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व ऊमस भरा रहा. दिन भर तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा. शाम पांच बजे के आसपास शहर में हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली. जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. 4.5 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा करीब 76 प्रतिशत रहा. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चार सितंबर तक जिले में माॅनसून की सक्रियता कम रहेगी. जिले में एक-दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इस अवधि में मध्यम से घने बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहेगी. वहीं औसतन 10-14 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिण पूर्वा हवा चलने की संभावना है. उड़द की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें. ऊंची जमीन में सितंबर में अरहर की बुआई करें. सब्जियों की नर्सरी में लाही, सफेद मक्खी व चूसक कीड़ों की निगरानी करें. धान की 25-30 दिनों की फसल में प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम यूरिया डालें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन