किशोर को हाइवा ने कुचला, गयी जान
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Apr 2026 10:01 PM
विवार को दांत का इलाज कराने जा रहे बाइक सवार दो लोग हाइवा की चपेट में आ गये. इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक और घायल दोनों भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले हैं. घटना नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित एनएच-331 पर उच्च विद्यालय के सामने हुई. मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है.
भगवानपुर हाट/लकड़ी नबीगंज. रविवार को दांत का इलाज कराने जा रहे बाइक सवार दो लोग हाइवा की चपेट में आ गये. इस हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक और घायल दोनों भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले हैं. घटना नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित एनएच-331 पर उच्च विद्यालय के सामने हुई. मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल रवि कुमार सिंह (20) का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से बिशुनपुरा मदारपुर दांत का इलाज कराने जा रहे थे. जैसे ही वे मदारपुर उच्च विद्यालय के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क के बीचों-बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों को तुरंत उठाकर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही अभिषेक सिंह की मौत हो गई. वहीं रवि कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने लापरवाह हाइवा चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-331 को जाम कर दिया और मदारपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की. कुछ समय तक सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया. बताया जाता है कि मृतक अभिषेक कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था, वो नौंवी क्लास में पढ़ता था. जबकि घायल रवि कुमार सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










