सीवान: भगवानपुर हाट में 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस को देख धंधेबाज फरार

Updated:
विज्ञापन
फोटो:भगवानपुर हाट थाना | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर हाट थाना

भगवानपुर हाट में पुलिस ने छापेमारी कर 8 पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद की. 69.12 लीटर शराब जब्त, तीन नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने बुधवार की शाम शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज शराब छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब जब्त कर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बांसफोर टोला के पास उतारी जा रही थी शराब की खेप

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोधानी बाजार से आगे बांसफोर टोला के समीप शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की.

पुलिस टीम को देखते ही शराब का धंधा करने वाले लोग मौके से भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

ऑफिसर च्वाइस की 69.12 लीटर शराब जब्त

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल की कुल आठ पेटी है. इसकी कुल मात्रा 69.12 लीटर बतायी गयी है. पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना लाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

तीन लोगों को बनाया गया नामजद आरोपित

मामले में सारण जिले के ब्राहिमपुर गांव निवासी जीतू कुमार, लाल बाबू साह और रविंद्र कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

जहरीली शराब कांड में भी आरोपित रह चुका है रविंद्र

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित रविंद्र कुमार वर्ष 2024 में मशरक थाना क्षेत्र में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड का भी आरोपित रह चुका है. पुलिस उसके पूर्व आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष रूप से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन