सीवान: भगवानपुर हाट में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Updated:
विज्ञापन
फोटो :भगवानपुर हाट का मॉडल थाना  | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर हाट का मॉडल थाना

भगवानपुर हाट पुलिस ने महमदा बाजार के पास चोरी की बाइक के साथ आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में बाइक चोरी से जुड़े कई सुराग मिले.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर पहले से की गयी घेराबंदी के दौरान पुलिस ने बुधवार को महमदा बाजार के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागने लगा

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर महमदा बाजार की ओर से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और महमदा बाजार के समीप घेराबंदी कर दी.

इसी दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया.

बाइक चोरी के अन्य मामलों से जुड़े सुराग मिले

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवक से बाइक चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. पुलिस इन जानकारियों के आधार पर बाइक चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित गिरोह के बारे में जांच कर रही है. साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

पहले भी आपराधिक मामले में जा चुका है जेल

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य कुमार पूर्व में भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी संबंधित थानों से जुटायी जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद बाइक चोरी की किस घटना से संबंधित है और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की. इसके बाद आदित्य कुमार को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए



विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन