कलिनरी आर्ट्स और बेकरी में करियर, विदेश तक पहुंचा सकता है यह प्रोफेशनल कोर्स

NIPS स्टूडेंट्स की फोटो
आज के समय में छात्र सिर्फ ऐसी डिग्री नहीं चाहते जो उन्हें सर्टिफिकेट दे, बल्कि ऐसा कोर्स चुनना चाहते हैं जिससे अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी और विदेश में काम करने का मौका भी मिले. यही वजह है कि कलिनरी आर्ट्स, बेकरी और पात्रिसरी जैसे प्रोफेशनल कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अगर आपको खाना बनाना, नई रेसिपी तैयार करना, बेकिंग या डेजर्ट बनाना पसंद है, तो यह क्षेत्र आपके लिए शानदार करियर बन सकता है.
अब यह सोचना गलत होगा कि इस कोर्स के बाद सिर्फ होटल में नौकरी मिलती है. आज प्रशिक्षित शेफ और बेकर्स की मांग लक्जरी होटल, एयरलाइन, क्रूज लाइन, प्रीमियम रेस्तरां, कैफे, बेकरी चेन, क्लाउड किचन, फूड स्टार्टअप और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों तक पहुंच चुकी है. सोशल मीडिया और फूड इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.
पढ़ाई के दौरान मिलती है प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
कलिनरी और बेकरी कोर्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्रैक्टिकल पढ़ाई है. छात्रों को प्रोफेशनल किचन में काम करना, फूड प्रोडक्शन, बेकिंग, केक और पेस्ट्री बनाना, प्लेटिंग, मेन्यू प्लानिंग, किचन मैनेजमेंट और फूड सेफ्टी जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं. यही अनुभव उन्हें नौकरी के लिए पहले से तैयार करता है. NIPS कोर्स की डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर चेक कर सकते हैं.
NIPS Course Details Check Here
विदेश में करियर बनाने का भी मिलता है मौका
इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय करियर की संभावनाएं भी काफी अच्छी हैं. कई प्रतिष्ठित संस्थान छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और इंटरनेशनल इंटर्नशिप का मौका देते हैं. इससे उन्हें अलग-अलग देशों के काम करने के तरीके, नई तकनीक और वैश्विक मानकों को समझने का अनुभव मिलता है. पढ़ाई पूरी करने के बाद होटल, क्रूज लाइन और अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड में नौकरी के अवसर भी बढ़ जाते हैं.

अपना बिजनेस शुरू करने का भी शानदार विकल्प
अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते तो इस क्षेत्र में खुद का कारोबार भी शुरू कर सकते हैं. आज छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक बेकरी, कैफे, क्लाउड किचन और डेजर्ट स्टूडियो की मांग तेजी से बढ़ रही है. सही ट्रेनिंग के बाद छात्र अपना बेकरी ब्रांड, होम बेकरी, कैफे या फूड स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. इसलिए यह कोर्स नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता का भी अच्छा विकल्प माना जाता है.
लड़कियों के लिए भी बेहतरीन करियर
कलिनरी आर्ट्स और बेकरी का क्षेत्र लड़कियों के लिए भी तेजी से पसंदीदा बन रहा है. बेकिंग, चॉकलेट मेकिंग, फूड स्टाइलिंग, कैफे मैनेजमेंट और प्रीमियम होम बेकरी जैसे क्षेत्रों में वे अपनी रचनात्मकता को करियर में बदल सकती हैं. यह क्षेत्र आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपना व्यवसाय शुरू करने का भी मौका देता है.
सही संस्थान का चुनाव सबसे जरूरी
किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस संस्थान से पढ़ाई की है. कॉलेज चुनते समय केवल फीस या विज्ञापन देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. यह जरूर देखें कि वहां आधुनिक लैब, अनुभवी शिक्षक, इंडस्ट्री इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सपोर्ट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की अच्छी व्यवस्था हो.
सही संस्थान से मिली ट्रेनिंग आपको भारत ही नहीं, विदेशों में भी बेहतर करियर बनाने का मौका दे सकती है. अगर आपके अंदर खाने को लेकर जुनून, नई चीजें सीखने की इच्छा और मेहनत करने का जज्बा है, तो कलिनरी आर्ट्स, बेकरी और पात्रिसरी आपके लिए एक शानदार और भविष्य सुरक्षित करियर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: भारत से विदेश तक सफलता की उड़ान, हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन बदल रही युवाओं का भविष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










