दादी जी घर आना, अमावस के दिन सब भक्तों पर अपनी कृपा बरसाना…
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आया भादो महीना, दादी जी घर आना, अमावस के दिन सब भक्तों पर अपनी कृपा बरसाना… भादवां मा झुनझुन जावंगा, दादी जी न झुमकै मनावंगा… आदि भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
विज्ञापन
आया भादो महीना, दादी जी घर आना, अमावस के दिन सब भक्तों पर अपनी कृपा बरसाना… भादवां मा झुनझुन जावंगा, दादी जी न झुमकै मनावंगा… आदि भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. सोमवार को चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में जगदंबा स्वरूपा राणी सती दादीजी का दो दिवसीय भादो अमावस्या उत्सव आयोजित किया गया.
दादी जी के जीवन दर्शन सुन भाव-विभोर हुई दादी भक्त
नृत्य नाटिका के माध्यम से कोलकाता की कलाकार उमा बागड़ी ने अपनी पूरी टीम के साथ राणी सती दादी जी के जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया. इस दौरान मंगलपाठ व राणी सती का भजन भी प्रस्तुत किया. मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने परिवार की मंगल कामना एवं सुहाग की रक्षा के लिए दादी जी का मंगल पाठ किया. इसी दौरान भक्तों ने मां जगदंबा को छप्पन भोग व सवामनी भोग लगाया. इसी बीच महिला भक्तों के बीच मेहंदी, बिंदी व सुहाग के सामान वितरण किये गये. शाम को शुरू हुआ भजन कार्यक्रम रात भर चलता रहा. मध्य रात्रि में महाआरती हुई. उत्सव में समिति संरक्षक शिव कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल खेतान, महामंत्री ओमप्रकाश कानोडिया, अरुण झुनझुनवाला, अरुण लाठ, निगम खेमका, दीपक नवलगढ़िया, अरविंद चिरानिया, नरेश खेमका, चंदू तुलस्यान, नीरज भिवानीवाला, नितिन पचेरीवाला, अमित टिबड़ेवाल, रमेश झुनझुनवाला, विजय खंडेलवाल, मनोज चुड़ीवाला, अरुण खेतड़ीवाल आदि का योगदान रहा.आज लगेगा भव्य मेला व पंचधारी लड्डू का लगेगा भोग
अध्यक्ष अनिल खेतान ने बताया कि मंगलवार को प्रात: चार बजे राणी सती दादी जी की मंगल आरती एवं पंचधारी लड्डू का भोग लगाया जायेगा. मेला का उद्घाटन गण्यमान्य करेंगे. इसी दौरान भगवान शिव का शृंगार आदि कार्यक्रम होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










