सीएम बनते ही सम्राट चौधरी का एक्शन शुरू, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

4 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar IAS Transfer: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है. राज्य के 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिससे सरकार के एक्शन मोड में होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रविवार, 26 अप्रैल को राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

राजभवन में बदली जिम्मेदारी, गोपाल मीणा बने सचिव

जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंगथू (1997 बैच) को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं, उनकी जगह गोपाल मीणा (2007 बैच) को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. गोपाल मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव थे. उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

मो. सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी

प्रशासनिक बदलाव के तहत मो. सोहैल (2007 बैच) का भी तबादला किया गया है. उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में सचिव बनाया गया है. वे भी अपने अतिरिक्त प्रभार के रूप में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

लखीसराय को मिला नया जिलाधिकारी

कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे शैलेंद्र कुमार (2013 बैच) को लखीसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक कामकाज में सुधार और तेजी आएगी.

कामकाज में तेजी लाने की कोशिश

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. सरकार का लक्ष्य है कि प्रशासनिक स्तर पर बदलाव लाकर विकास कार्यों को गति दी जाए.

Also Read: बिहार में चलेगा बुलडोजर, एक्शन में CM सम्राट चौधरी, बोले- सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन