धनबाद-डीडीयू रेलखंड पर कवच सिस्टम टेस्ट सफल, रफ्तार का रास्ता साफ

Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :26 Apr 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद-डीडीयू रेलखंड पर कवच सिस्टम टेस्ट सफल, रफ्तार का रास्ता साफ

रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आयी है. रविवार को धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के बीच गोमो होते हुए गया तक कवच सुरक्षा प्रणाली का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, गया जी रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आयी है. रविवार को धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के बीच गोमो होते हुए गया तक कवच सुरक्षा प्रणाली का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इस सफलता के साथ ही रेलवे ने इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर सुरक्षा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ ट्रेनों की गति बढ़ाने का रास्ता भी साफ कर दिया है. जानकारी के अनुसार धनबाद से डीडीयू के बीच करीब 417 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर कवच प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके तहत 77 रेलवे स्टेशनों को इससे जोड़ा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान सिस्टम ने सभी तकनीकी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया. इस परियोजना को सफल बनाने के लिए इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने महीनों तक काम किया, जिसमें ट्रैक पर उपकरणों की स्थापना, सिग्नलिंग सिस्टम का अपग्रेडेशन और लोकोमोटिव में जरूरी बदलाव शामिल हैं. ट्रायल सफल होने के बाद अब इस प्रणाली को जल्द पूरी तरह लागू करने की दिशा में काम तेज किया जायेगा. इसके लागू होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ सुरक्षा भी और मजबूत होगी. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इस रूट पर ट्रायल किया गया था, जो इस दिशा में लगातार प्रगति को दर्शाता है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन