कोंच में दो गांवों में छापेमारी, 25 लीटर शराब के साथ दो अरेस्ट

कोंच थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर रविवार को दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.
कोंच. कोंच थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर रविवार को दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुधेश कुमार ने बताया कि धनछुहा व खजुरी गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसआइ चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की गयी. पहली कार्रवाई धनछुहा गांव में की गयी, जहां नन्हक दास के घर से पांच लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गयी. वहीं, दूसरी कार्रवाई खजुरी गांव में हुई, जहां हरि लाल दास के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. पुलिस ने मौके से दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है और दारोगा के बयान पर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




