बंधुआ रेलवे गुमटी के पास गनपॉइंट पर लूट, तिलक समारोह से लौट रहे युवक से छीने 13 हजार

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :25 Apr 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
बंधुआ रेलवे गुमटी के पास गनपॉइंट पर लूट, तिलक समारोह से लौट रहे युवक से छीने 13 हजार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ रेलवे गुमटी के पास देर रात अपराधियों ने गनपॉइंट पर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ रेलवे गुमटी के पास देर रात अपराधियों ने गनपॉइंट पर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित की पहचान टोनी कुमार के रूप में हुई है. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उससे 13 हजार रुपये नकद लूट लिये. पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित टोनी कुमार टनकुप्पा थाना क्षेत्र के भदान गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मानपुर से गया था. रात करीब एक बजे जब वह समारोह से वापस लौट रहा था, तभी बंधुआ गुमटी के पास पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया. बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पास रखे 13 हजार रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गये.

छापेमारी जारी, गिरफ्तारी का इंतजार

इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 419/26 दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, इस मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस संबंध में मुफस्सिल थाने के एसआइ रामबाबू साहनी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन