43.2 डिग्री पहुंचा गया का पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 30 के बाद राहत की उम्मीद
Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 25 Apr 2026 9:51 PM
इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी और हीटवेव ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिये हैं. आसमान से आग बरस रही है और गया की धरती पूरी तरह से तप रही है.
गया जी. इस साल अप्रैल महीने में ही गर्मी और हीटवेव ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिये हैं. आसमान से आग बरस रही है और गया की धरती पूरी तरह से तप रही है. शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ, जब अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है. जिले में पिछले एक सप्ताह (19 अप्रैल) से अधिकतम तापमान लगातार 42 डिग्री के पार बना हुआ है. शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. लगातार बढ़ते इस तापमान और हीटवेव (लू) की वजह से सुबह आठ बजे के बाद ही भीषण गर्मी पड़ने लग रही है. दिन में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के हलक सूख रहे हैं. दोपहर के वक्त सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो गयी है और सिर्फ जरूरी काम वाले लोग ही बाहर नजर आ रहे हैं.
30 अप्रैल के बाद राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गयावासियों को फिलहाल इस झुलसाने वाली गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. अगले चार दिनों तक लू और हीटवेव की यही स्थिति बनी रहने की आशंका है. हालांकि, 30 अप्रैल से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










