ASUS ने भारत में लॉन्च किए ExpertBook Ultra, P5 और P3 लैपटॉप्स, जानें कीमत और फीचर्स

ASUS ExpertBook Series
ASUS ने भारत में अपनी नई ExpertBook सीरीज लॉन्च की है. इसमें Ultra, P5 और P3 मॉडल शामिल हैं. ये लैपटॉप्स प्रीमियम डिजाइन, हल्के बॉडी, AI फीचर्स और पावरफुल Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ आते हैं. आइए इनके फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.
ASUS ने भारत में अपने कमर्शियल लैपटॉप पोर्टफोलियो को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने अपने नए ExpertBook Ultra को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ कंपनी ने ExpertBook P5 और P3 मॉडल भी पेश किए हैं. ये नई एंटरप्राइज सीरीज खास तौर पर बेहतर बिल्ड क्वालिटी, ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती पर फोकस करती है.
Expertbook Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
डिजाइन और डिस्प्ले
Asus ExpertBook Ultra एक बेहद प्रीमियम और अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप है. इसका वजन सिर्फ 0.99 किलो और मोटाई मात्र 10.9 mm है. इसका बॉडी CNC-machined AZ31B मैग्नीशियम-एल्युमिनियम एलॉय से बनी है और ऊपर से 9H नैनो-सिरेमिक कोटिंग दी गई है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 14-इंच का शानदार 3K (2880×1800) Tandem OLED टचस्क्रीन मिलता है, जो 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका पीक HDR ब्राइटनेस 1400 निट्स तक जाता है. साथ ही, इसमें Corning Gorilla Glass Victus की मैट प्रोटेक्शन दी गई है, जो न सिर्फ स्क्रीन को मजबूत बनाती है बल्कि ग्लेयर को भी कम करती है.
बैटरी और प्रोसेसर
इस ExpertBook Ultra के अंदर दमदार परफॉर्मेंस का पूरा सेटअप दिया गया है. इसमें आपको लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ Intel Arc B390 इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने इसे 50W TDP तक पर चलाने के लिए अपना खास ExpertCool Pro थर्मल सिस्टम लगाया है. मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB तक LPDDR5X RAM और 2TB PCIe Gen 5 SSD मिलता है.
बैटरी भी काफी पावरफुल है. इसमें 70Wh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात ये है कि सिर्फ 30 मिनट में यह करीब 50% तक चार्ज हो जाता है.
ExpertBook P5 और P3 के स्पेसिफिकेशन्स
ExpertBook P5 और P3 लैपटॉप 14-इंच और 16-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में आते हैं. P5 में आपको लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है, जबकि P3 में Intel Core Ultra Series 2 चिप्स दिए गए हैं.
दोनों मॉडल्स की सबसे खास बात इनकी दमदार परफॉर्मेंस है. इनमें dual SO-DIMM स्लॉट दिए गए हैं. इनकी मदद से आप 96GB तक DDR5 RAM बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही dual PCIe 4.0 SSD स्लॉट भी मिलते हैं, जिससे स्टोरेज को आसानी से एक्सपैंड किया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो P5 में 63Wh और P3 में 70Wh की बैटरी दी गई है.
कीमत और उपलब्धता
ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत ₹2,39,990 रखी गई है और यह अभी Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. वहीं ExpertBook P5 की कीमत ₹2,14,990 से शुरू होती है. अगर आप थोड़ा बजट-फ्रेंडली ऑप्शन देख रहे हैं, तो ExpertBook P3 सबसे किफायती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹94,990 है.
यह भी पढ़ें: खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




