खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Apr 2026 2:58 PM
सैमसंग ऑटो रीस्टार्ट फीचर
अगर आपका Samsung फोन धीरे-धीरे स्लो हो रहा है, तो एक आसान सेटिंग ये परेशानी दूर कर सकती है. Auto Restart फीचर फोन को तय समय पर खुद रिफ्रेश करता है. इससे लैग, हैंग और फ्रीजिंग जैसी दिक्कतें कम होती हैं. आइए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानते हैं इस फीचर को कैसे ऑन करें.
समय के साथ स्मार्टफोन स्लो होना बिल्कुल नॉर्मल है. धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स, जमा होता कैश और बढ़ते सिस्टम प्रोसेस फोन की परफॉर्मेंस पर असर डालने लगते हैं. ऐसे में कभी-कभी फ्लैगशिप फोन भी हैंग या लैग करने लगता है. स्टोरेज खाली करना और बेकार ऐप्स हटाना मददगार तो है, लेकिन हर बार ये करना आसान नहीं होता.
अच्छी बात यह है कि फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करना इस समस्या का बेहद आसान और असरदार समाधान है. खासकर Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में आप इसे ऑटोमैटिक भी सेट कर सकते हैं, ताकि आपका फोन हमेशा स्मूद चलता रहे.
फोन को रीस्टार्ट करने के क्या फायदे हैं?
फोन को रेगुलर रीस्टार्ट करने से टेम्पररी फाइल्स हट जाती हैं, रैम फ्रेश हो जाती है और बेवजह चल रहे बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाते हैं. यानी आपका स्मार्टफोन फिर से एकदम फ्रेश होकर तेज और स्मूद तरीके से काम करने लगता है.
क्या है सैमसंग फोन में मिलने वाला ऑटो ऑप्टिमाइजेशन फीचर?
सैमसंग ने इस काम को और भी आसान बना दिया है. Galaxy स्मार्टफोन्स में ऑटो ऑप्टिमाइजेशन (Auto Optimisation) नाम का फीचर मिलता है. यह आपके फोन को अपने-आप समय-समय पर रीस्टार्ट कर देता है. अच्छी बात ये है कि यह रीस्टार्ट आमतौर पर उसी समय होता है, जब आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते.
इससे आपका स्मार्टफोन रेगुलर खुद को रिफ्रेश करता रहता है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद बनी रहती है. अगर आप दिनभर फोन का काफी इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर फ्रीजिंग और लैग जैसी परेशानियों से बचाता है.
सैमसंग फोन में ऑटोमैटिक रीस्टार्ट कैसे सेट करें?
- सबसे पहले अपने Samsung Galaxy फोन में Settings खोलें.
- अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Battery and Device Care पर टैप करें.
- इसके बाद Additional Care सेक्शन में जाएं.
- यहां आपको Auto Optimisation का ऑप्शन मिलेगा. उस पर टैप करें.
- अब Auto Restart को ऑन कर दें.
- चाहें तो अपनी सुविधा के अनुसार फोन के रीस्टार्ट होने का दिन और समय भी सेट कर सकते हैं.
पहले पूरी करनी पड़ेगी ये शर्तें
Samsung के मुताबिक, Galaxy स्मार्टफोन तभी अपने-आप रीस्टार्ट होगा जब कुछ जरूरी शर्तें पूरी होंगी. जैसे फोन इस्तेमाल में न हो, स्क्रीन बंद हो, बैटरी 30% से ज्यादा हो और SIM लॉक ऑफ हो. यानी कंपनी ने इस फीचर को इस तरह डिजाइन किया है कि आपके जरूरी काम या रोजमर्रा के इस्तेमाल में किसी तरह की रुकावट न आए.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट या मॉल की पार्किंग में खो जाती है आपकी कार? Google Maps का ये फीचर देगा सटीक लोकेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










