एयरपोर्ट या मॉल की पार्किंग में खो जाती है आपकी कार? Google Maps का ये फीचर देगा सटीक लोकेशन

Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Apr 2026 6:09 PM

विज्ञापन

गूगल मैप्स का सेव पार्किंग लोकेशन फीचर

बड़ी पार्किंग जैसे एयरपोर्ट, मॉल या स्टेडियम में गाड़ी भूल जाना बिल्कुल नॉर्मल बात है. ऐसे में Google Maps का ‘Save Parking Location’ फीचर आपकी मदद करता है. यह आपकी कार की सही जगह सेव कर देता है. नोट्स और फोटो जोड़कर आप आसानी से बिना भटके सीधे गाड़ी तक पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

कभी ऐसा हुआ है कि आप मॉल, एयरपोर्ट या किसी बड़े स्टेडियम की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके अंदर चले गए हों और वापस आने पर याद ही न हो कि कार कहां खड़ी थी? ऐसे में पूरा पार्किंग एरिया छान मारना पड़ता है और झुंझलाहट अलग होती है. अक्सर लोग पिलर या फ्लोर नंबर की फोटो ले लेते हैं, लेकिन जब पार्किंग एक जैसी दिखती है तो वो तरीका भी काम नहीं आता. ऐसे में सबसे आसान और स्मार्ट तरीका आपके फोन में ही मौजूद है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Google Maps का ‘Save Parking Location’ फीचर

हम बात कर रहे थे Google Maps का ‘Save Parking Location’ फीचर की. यह आपको ठीक वही जगह सेव करने देता है जहां आपने गाड़ी पार्क की है. बस एक टैप में लोकेशन सेव हो जाती है और वापस आते समय सीधे अपनी कार तक पहुंच सकते हैं. ये तरीका आपकी गाड़ी ढूंढने की पूरी टेंशन खत्म कर देता है. आपको सिर्फ यादों या धुंधली तस्वीरों पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं होती. चाहे पार्किंग कितनी भी बड़ी या मल्टी-लेवल क्यों न हो, ये आपको सीधे और सटीक तरीके से आपकी गाड़ी तक पहुंचा देता है.

कैसे करें इस फीचर को यूज?

  • गाड़ी पार्क करने के बाद Google Maps खोलें.
  • मैप पर दिख रहे नीले लोकेशन डॉट पर टैप करें.
  • Save your parking location ऑप्शन चुनें.
  • फ्लोर नंबर, पिलर कोड या सेक्शन का नाम जैसी जानकारी या फोटो जोड़ें.
  • बाद में सेव की गई लोकेशन खोलें और Directions पर टैप करके सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंचे.

नोट्स और फोटो ऐड करना है गेम चेंजर 

लोकेशन सेव करना असरदार है, लेकिन असली ट्रिक नोट्स और फोटो जोड़ना है. बड़े इंडोर पार्किंग में GPS अक्सर सटीक जगह नहीं बता पाता. ऐसे में ‘Level B2, pillar P17 के पास’ जैसा नोट या एक क्विक फोटो लेना आपको गाड़ी ढूंढने में बिना किसी कन्फ्यूजन के मदद करता है.

कितना असरदार है ये तरीका?

ये फीचर खासतौर पर तब बहुत काम आता है जब आप किसी बड़ी या भीड़-भाड़ वाली जगह पर हों. एयरपोर्ट या स्टेडियम की बड़ी पार्किंग में अपनी गाड़ी ढूंढना आसान हो जाता है. बेसमेंट पार्किंग की भूलभुलैया में भटकने से बचाता है. अनजान शहर की तंग गलियों या भीड़ वाली जगहों पर भी आप आसानी से अपनी कार की लोकेशन याद रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola