आमस थाने के सामने पलटा आटा लदा ट्रक, नीचे दबकर ट्यूशन टीचर की मौत

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :25 Apr 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
आमस थाने के सामने पलटा आटा लदा ट्रक, नीचे दबकर ट्यूशन टीचर की मौत

जीटी रोड पर आमस थाने के ठीक सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. औरंगाबाद से शेरघाटी की ओर तेज रफ्तार में जा रहा एक आटा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार एक युवक पर पलट गया.

विज्ञापन

आमस. जीटी रोड पर आमस थाने के ठीक सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. औरंगाबाद से शेरघाटी की ओर तेज रफ्तार में जा रहा एक आटा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार एक युवक पर पलट गया. इस भीषण हादसे में भारी ट्रक के नीचे दबने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सांवकला दक्षिणी गांव निवासी शिवनंदन यादव के 25 वर्षीय छोटे पुत्र रूपनारायण यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण आमस में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. शनिवार को वह ट्यूशन खत्म करने के बाद अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह आमस थाने के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहा मालवाहक ट्रक अचानक बेकाबू होकर उस पर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची आमस पुलिस ने ट्रक के नीचे साइकिल दबी देखी. इसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने क्रेन और डोजर मंगवाया. भारी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा कर उसके नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिए उसकी शिनाख्त की और परिजनों को हादसे की सूचना दी. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका जतायी जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक असंतुलित हुआ. हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया गया है. जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से मृतक के परिजनों का बुरा हाल है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन