CSK vs GT: चेन्नई हर मोर्चे पर फेल, गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से रौंदा

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :26 Apr 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs GT

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

CSK vs GT मुकाबले में Gujarat Titans ने दमदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings को 8 विकेट से हराया. चेन्नई की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—हर मोर्चे पर फेल नजर आई. साई सुदर्शन ने 87 रनों की बेजोड़ पारी खेली और उनकी टीम ने 16.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को उनके होम ग्राउंड पर 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बाद जीटी के साई सुदर्शन ने 46 गेंद पर 87 रनों की बेजोड़ पारी खेली और उनकी टीम ने 16.4 ओवर में ही 159 का लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने भी 23 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली. जोस बटलर 30 गेंद पर 39 रन बनाकर नॉट-आउट रहे. इससे पहले गेंदबाजी में कगिसो रबाडा का जलवा रहा. अपने 4 ओवर में उन्होंने 25 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. अरशद खान थोड़े महंगे रहे, लेकिन उन्हें भी दो सफलता मिली. सिराज और मानव सुधर को एक-एक विकेट मिला.

जीटी के बल्लेबाजों में दिखा आत्मविश्वास

GT ने लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा किया. साई, गिल और बटलर ने टीम को जीत दिलाई और सीजन की अपनी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई. टाइटंस की यह जीत, जिसमें उन्होंने 20 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की, चेपॉक में CSK के खिलाफ उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है, जो पिछले सीजन में KKR की 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 गेंदों में मिली जीत के बाद दूसरे स्थान पर है. गिल बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने तेज शुरुआत देते हुए सीएसके के गेंदबाजों को तुरंत बैकफुट पर धकेल दिया. पावर प्ले समाप्त होने तक दोनों ने जीटी को 55/0 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, सातवें ओवर में ही यह ओपनिंग साझेदारी टूट गई जब नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने गिल को स्टंप आउट कर दिया.

गायकवाड़ ने अकेले लड़ी लड़ाई

इससे पहले , सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जुझारू नाबाद 74 रन बनाकर अकेले ही मोर्चा संभाला और सीएसके जीटी के खिलाफ 158/7 का स्कोर बनाया. पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती दिख रही थी और बाद में स्पिनरों को ग्रिप मिलती थी, लेकिन कगिसो रबाडा की शानदार अगुवाई में जीटी के गेंदबाजी आक्रमण ने घरेलू टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा. कगिसो रबाडा (4 ओवर में 3/25) ने पावरप्ले के दौरान सीएसके के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने पहले संजू सैमसन (11) को आउट किया और कुछ ही देर बाद उसी ओवर में उर्विल पटेल (4) को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे सीएसके 4 ओवर में 25/2 के स्कोर पर लड़खड़ा गई.

डेवाल्ड ब्रेविस भी नहीं कर पाए कोई कमाल

गेंदबाजों ने डेवाल्ड ब्रेविस को भी शांत रखा, जो अंत में मानव सुथर (3 ओवर में 1/22) के हाथों 9 गेंदों में सुस्त 2 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 22 रन बनाकर थोड़ी सी चमक बिखेरी लेकिन अरशद खान (4 ओवर में 2/43) द्वारा आउट हो गए. दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, वहीं रुतुराज गायकवाड़ 5 बार के आईपीएल चैंपियन के लिए स्थिरता की कमान संभाले रहे. सीएसके के कप्तान ने अपनी 60 गेंदों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें…

Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

DC vs PBKS: 152 रन जड़ केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनें पहले इंडियन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola