गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, प्लेटफाॅर्म एक बंद

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :26 Apr 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, प्लेटफाॅर्म एक बंद

गया जंक्शन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी और अलर्ट करने वाली खबर है. रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और उससे जुड़ी लाइन पर व्यापक मरम्मत कार्य के लिए 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है.

विज्ञापन

गया जी. गया जंक्शन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी और अलर्ट करने वाली खबर है. रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और उससे जुड़ी लाइन पर व्यापक मरम्मत कार्य के लिए 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है. यह ब्लॉक 26 अप्रैल की रात 12 बजे (यानी 27 अप्रैल) से शुरू होकर 16 मई 2026 तक लागू रहेगा. इसके चलते प्लेटफार्म नंबर एक पूरी तरह से बंद रहेगा और कई ट्रेनों के रूट, समय व प्लेटफार्म में बड़े बदलाव किये गये हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म लाइन संख्या-एक पर सीसी एप्रन हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों से इस लाइन से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. अब तक जो राजधानी एक्सप्रेस और अन्य प्रीमियम ट्रेनें प्लेटफाॅर्म एक से खुलती थीं, वे अब प्लेटफार्म संख्या दो से संचालित की जायेंगी. इनमें तेजस राजधानी, हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी, रांची राजधानी, सियालदह राजधानी, जोधपुर एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और कोलकाता राजधानी शामिल हैं. प्लेटफाॅर्म दो पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

डायवर्टेड ट्रेनें: ट्रेन संख्या 03253 (पटना-चोपन) 27 अप्रैल से 16 मई तक, 03254 (चोपन-पटना) 29 अप्रैल से 14 मई तक और 03255 (चोपन-पटना) एक मई से 14 मई तक वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी.

शॉर्ट टर्मिनेट: गाड़ी संख्या 15619 (गया-कामाख्या) 28 अप्रैल से 16 मई तक और गाड़ी संख्या 15620 (कामाख्या-गया) 27 अप्रैल से 16 मई तक गया जंक्शन नहीं आयेगी. इन ट्रेनों को मानपुर जंक्शन से ही शुरू और खत्म (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जायेगा.

री-शेड्यूल और कम कोच के साथ चलेंगी ट्रेनें

ट्रेनों के समय और कोच पर भी ब्लॉक का असर पड़ेगा. गाड़ी संख्या 63245 और 63289 (पटना-गया-डेहरी मेमू) को पटना से 105 मिनट की देरी से री-शेड्यूल कर चलाया जायेगा. इसके अलावा भीड़ बढ़ने की आशंका के बावजूद कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के कोच घटाये जा रहे हैं. ट्रेन संख्या 13349 और 13350 (सिंगरौली–पटना) अब 20 की जगह 18 कोच के साथ चलेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 13243/13244 और 53213/53214 भी प्रभावित रहेंगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए स्लीपर बदलने और सिग्नल प्रणाली दुरुस्त करने का यह कार्य अत्यंत आवश्यक था. स्टेशन परिसर में उद्घोषणा प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले के जरिये लगातार यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन