क्या होता है बॉलरूम, व्हाइट हाउस शूटिंग के बाद ट्रंप ने इसकी जरूरत पर क्यों दिया बल ?

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Donald Trump : व्हाइट हाउस में हुई फायरिंग के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि इस फायरिंग के केंद्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही थे. अमेरिका में उनपर हमले की पहले भी कोशिश हो चुकी है. यही वजह है कि ट्रंप ने एक बार फिर सुरक्षित बॉलरूम की मांग को मजबूती से दोहराया है.

विज्ञापन

Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस डिनर में हुई गोलीबारी के बाद एक बार फिर व्हाइट हाउस परिसर में अत्याधुनिक और सुरक्षित बॉलरूम बनाने की मांग दोहराई है. ट्रंप ने कहा कि अगर व्हाइट हाउस में मिलिट्री-लेवल टॉप सीक्रेट बॉलरूम मौजूद होता, तो यह घटना कभी नहीं होती.

विज्ञापन

सुरक्षित बॉलरूम की जरूरत

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछले कई वर्षों से अमेरिकी राष्ट्रपति इस तरह के सुरक्षित बॉलरूम की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि नया बॉलरूम न सिर्फ खूबसूरत होगा, बल्कि उसमें उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुविधाएं होंगी और यह व्हाइट हाउस परिसर के भीतर बनेगा, जहां बाहरी लोगों की पहुंच बेहद सीमित रहेगी. ट्रंप ने कहा कि बॉलरूम के निर्माण में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के डिनर का आयोजन इसी तरह के बॉलरूम में होगा.

सीक्रेट बॉलरूम क्या होता है?

मिलिट्री-लेवल टॉप सीक्रेट बॉलरूम बनाने का आइडिया ट्रंप का है.बॉलरूम एक तरह का बंकर होता है, जहां सुरक्षा सुविधाएं उच्च स्तर की होती हैं. यहां बम के हमले का कोई असर नहीं होता है.यह देखने में हाॅल की तरह होता है, लेकिन यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होते हैं और यहां बहुत सीमित लोगों की पहुंच होती है.

ये भी पढ़ें : अमेरिका के एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा-शूटर की जांच चल रही है, उसपर कई चार्ज लगेंगे

ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola