शर्मिला के आगे टीएमसी लिखा देख महुआ का तंज, कहा, नाम के आगे भाजपा की बी टीम लिखो

सांसद शर्मिला और महुबा मोइत्रा
संसद में टीएमसी के बागी सांसद शर्मिला सरकार के नाम के आगे पार्टी का नाम 'एआईटीसी' लिखा देख महुआ मोइत्रा ने उन पर तंज कस दिया. उन्होंने भाजपा की 'बी टीम' पर कटाक्ष किया.
कोलकाता : ममता बनर्जी की टीएमसी टूट चुकी है. उसके विधायक अलग हो चुके हैं. उसके 20 सांसद अब तक बागी हो चुके हैं. कहने को टीएमसी के बागी सांसद एनसीपीआई में शामिल होकर एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन संसद में सदन के अंदर उनका परिचय अभी भी टीएमसी के सांसद के रूप में ही है. मंगलवार को जब बागी सांसदों की सूची में शामिल सांसद शर्मिला सरकार संसद में अपना बयान दे रही थीं, तब यह देखने को मिला कि उनके नाम के आगे टीएमसी सांसद लिखा था. इसे देखकर सांसद महुआ मोइत्रा ने उनका मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
संसद में अभी भी नहीं बदला है दल
मंगलवार को सदन में जब शर्मिला विधेयक पर बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो उनके नाम के आगे एआईटीसी लिखा हुआ दिखाई दिया. जैसे ही महुआ मोइत्रा ने इसे देखा, उन पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा. तस्वीर लेते हुए कृष्णानगर सांसद ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "ये क्या है मां? इस सारी बेईमानी और धोखे के बाद भी, एआईटीसी उनके नाम के आगे ही रह गया? कृपया भाजपा की बी टीम को लिखें..."
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल हारने के बाद छोड़ा ममता का साथ
पूर्वी बर्धमान की सांसद शर्मिला सरकार बोलने के लिए खड़ी हुईं. पेशे से मनोचिकित्सक और डॉक्टर शर्मिला तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पहली बार संसद बनी है. सुनील मंडल ने इस लोकसभा क्षेत्र से दो बार पार्टी को जीत दिलाई थी, इसके बावजूद ममता ने शर्मिला को इस सीट से उतारा. शर्मिला ने भी जीत हासिल की और सुप्रीमो को भी खुश किया. 2026 में तृणमूल के सत्ता से बाहर होने के बाद शर्मिला ने भी ममता का साथ छोड़ दिया. चर्चा है कि सुदीप बनर्जी और शर्मिला केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










