डबल चिन को हमेशा के लिए कहें अलविदा, घर पर करें ये 5 फेस एक्सरसाइज और पाएं शार्प जॉ लाइन

डबल चिन के लिए एक्सरसाइज
Double Chin Exercise: डबल चिन की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है और इसके पीछे सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि गलत लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार हो सकता है. इस आर्टिकल में कुछ आसान और असरदार फेस एक्सरसाइज बताई गई हैं जो रोजाना करने पर जॉ लाइन को बेहतर बनाने और चेहरे को ज्यादा टोंड और फिट दिखाने में मदद कर सकती हैं.
Double Chin Exercise: आज के समय में डबल चिन की समस्या काफी आम हो गई है. जब डबल चिन की परेशानी होती है, तो अक्सर हमें लगता है कि यह हमारे बढ़ते हुए वजन की वजह से हो रहा है. अगर आपका भी यही मानना है, तो आप गलत हो सकते हैं. कई बार डबल चिन की समस्या गलत पोस्चर में बैठने, लंबे समय तक स्मार्टफोन देखते रहने की आदत, बढ़ती उम्र या फिर चेहरे के मसल्स के ढीले पड़ने की वजह से भी हो सकती है. जब डबल चिन की समस्या होती है, तो चेहरा हैवी और कम अट्रैक्टिव दिखने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार फेस एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपनी जॉ लाइन को उभार सकते हैं और चेहरे को ज्यादा टोंड दिखाने में मदद पा सकते हैं.
ट्राय करें चिन लिफ्ट एक्सरसाइज
अगर आप अपनी डबल चिन को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस एक्सरसाइज को जरूर ट्राय करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं या फिर किसी जगह पर आराम से बैठ जाएं. अब अब गर्दन को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और छत की तरफ देखें. इसके बाद होंठों को आगे की तरफ निकालें, जैसे आप किसी को किस करने की कोशिश कर रहे हों. अब इसी कंडीशन में 10 से 15 सेकंड तक होल्ड करें और फिर नॉर्मल कंडीशन में लौट आएं. 12 से 15 बार इस एक्सरसाइज को दोहराना आपके लिए काफी होता है. यह एक्सरसाइज आपकी ठुड्डी, गर्दन और जो लाइन के मसल्स को टोंड करने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: जिम जाने वालों को हर समय क्यों लगती रहती है भूख? जानें 5 सबसे बड़े कारण
नेक रोल एक्सरसाइज भी फायदेमंद
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ जो सीधी रखते हुए बैठ जाएं. अब गर्दन को धीरे-धीरे दाईं तरफ घुमाएं, फिर सामने लाएं और बाईं तरफ ले जाएं. इसके बाद गोल घुमाने की कोशिश करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप अपने गर्दन को झटके से न घुमाएं. अगर आप झटके से घुमाएंगे तो आपको दर्द भी हो सकता है. इस एक्सरसाइज को 10 बार करें. यह एक्सरसाइज आपके गर्दन को जकड़न को कम करने में और ठुड्डी के नीचे जमी चर्बी वाले हिस्से में खिंचाव पैदा करने में मदद करती है.
जीभ बाहर निकालने वाली एक्सरसाइज
नाम से भले ही यह एक्सरसाइज आपको काफी आसान लग रही होगी, लेकिन यह काफी ज्यादा असरदार भी मानी जाती है. इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और सिर को थोड़ा ऊपर उठाएं. अब जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें और नीचे की ओर खींचने की कोशिश करें. इसी पोजीशन में 10 सेकंड तक इसे होल्ड करके रखें और फिर नॉर्मल हो जाएं. इसे 10 बार दोहराना ही आपके लिए काफी हो सकता है. यह एक्सरसाइज आपके चिन और गर्दन के नीचे के मसल्स को एक्टिव करने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार
बॉल प्रेस एक्सरसाइज
अपनी डबल चिन को कम करने के लिए आप इस एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको छोटी सॉफ्ट बॉल को लेकर अपनी ठुड्डी के नीचे रखना है और फिर ठुड्डी से ही इसे नीचे की तरफ प्रेस करना है. इसे 10 सेकंड तक प्रेस करके रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं. 10 से 12 करने से ही आपको काफी फायदा हो जाएगा. यह एक्सरसाइज डबल चिन वाले हिस्से पर काम करती है और मसल्स को स्ट्रॉन्ग भी बनाती है.
फिश फेस एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को रेगुलर बेसिस पर करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपने गालों को अंदर की तरह खींचे और फिर होंठों को सिकोड़ लें. जब आप ऐसा करते हैं करते हैं तो आपका चेहरा मछली जैसा दिखने लगता है. अब इसी चेहरे के साथ मुस्कुराने की कोशिश करें और इसमें ही 10 सेकंड तक होल्ड करें. इसे 10 बार दोहराएं और अपने चेहरे को बदलते हुए देखें. जब आप इस एक्सरसाइज को करेंगे तो आपके गाल, जॉ लाइन और ठुड्डी के आसपास के मसल्स पर काफी अच्छा असर पड़ता है.
बेहतर रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप काफी कम समय में रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज को हर दिन कम 10 से 15 मिनट तक जरूर करने की कोशिश करें. इसके अलावा ज्यादा मीठी, फ्राइड और जंक फूड्स को भी खाना कम कर दें. जमकर पानी पीएं और बैठते समय अपने पोस्चर का खास ख्याल रखें.
ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




