बुद्ध जयंती पर एक मई को निकलेगी धम्म पदयात्रा

Published by :Roshan Kumar
Published at :26 Apr 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बुद्ध जयंती पर एक मई को निकलेगी धम्म पदयात्रा

तथागत बुद्ध के समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, करुणा और मैत्री के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए बुद्ध जयंती के अवसर पर एक मई को गया शहर में बुद्ध धम्म पदयात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

गया जी. तथागत बुद्ध के समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, करुणा और मैत्री के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए बुद्ध जयंती के अवसर पर एक मई को गया शहर में बुद्ध धम्म पदयात्रा निकाली जायेगी. इसको लेकर शहर के कुशवाहा ठाकुरबाड़ी, कोयरीबारी में सुरेंद्र कुश की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बुद्ध मंच गया, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा, यूथ बुद्धिष्ट सोसायटी, अखिल भारतीय बौद्ध महासंघ और सम्यक मैत्री मिशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसमें डॉ अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, अजय विद्यार्थी, सूर्यदेव प्रसाद, राजकिशोर सिंह, अभिमन्यु सिंह बौद्ध, रवि मेहता, सुनील कुमार अधिवक्ता, डॉ रामभजन प्रसाद, राजू कुमार और डॉ उज्ज्वल नारायण सहित अनेक बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पदयात्रा रथ, बैनर, पंचशील झंडा, पट्टी और तख्ती के साथ निकाली जायेगी. पदयात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर बाटा मोड़, टिकारी रोड, किरानीघाट, टावर चौक, जीबी रोड और कोयरीबारी होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचेगी. इस दौरान बुद्ध के विचारों का उद्घोष करते हुए लोगों को समता और भाईचारे का संदेश दिया जायेगा. पदयात्रा का समापन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जायेगा.

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन