bhagalpur news. चंपारण ड्रामा व शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर बेटियां को स्पेशल जूरी अवॉर्ड

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंपारण में आयोजित ड्रामा एवं शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भागलपुर में बनी फिल्म डॉक्टर बेटियां ने शानदार सफलता हासिल की

विज्ञापन

चंपारण में आयोजित ड्रामा एवं शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भागलपुर में बनी फिल्म डॉक्टर बेटियां ने शानदार सफलता हासिल की. देश-विदेश से आई लगभग 100 फिल्मों के बीच इस फिल्म ने अपनी सशक्त कहानी और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर टॉप चार में जगह बनाते हुए स्पेशल जूरी अवॉर्ड अपने नाम किया. बॉलीवुड अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने कहा कि स्पेशल जूरी अवॉर्ड उस फिल्म को दिया जाता है, जिसकी कहानी दिल को छू जाये, मजबूत संदेश दे और अलग पहचान बनाये. फिल्म के राइटर-डायरेक्टर सोमेश यादव ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि किसी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म भेजने पर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से इतना सम्मान मिलेगा. फिल्म के प्रोड्यूसर, डीओपी और एडिटर बिट्टू कुमार यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक मिशन की शुरुआत है. सम्मान समारोह के दौरान यह पुरस्कार सांसद पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, बॉलीवुड अभिनेता परितोष त्रिपाठी, भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह ‘टाइगर, निर्देशक जियाउल हसन, निर्देशक अमित झा, बॉलीवुड अभिनेता पंकज झा कश्यप, लेखक-निर्देशक डॉ कुमार विमलेंदु सिंह, चंदन उपाध्याय, रमेश सिंह तथा आयोजक रोशनाई फाउंडेशन के सचिव गुलरेज शहजाद द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया. फिल्म में मुख्य किरदार काव्या चौबे, सुयश जैन, सोमेश, ई संतोष झा, गायिका अर्पिता चौधरी, फिल्म के टेक्निकल टीम में ग्रीस देश से म्यूजिक कंपोजर स्टेलियोस पापाकोस्मिडिस, साउंड डिजाइन एलिनी एंजेली एवं नास्टिया बाग्लारिडु एवं हैदराबाद की डीआई कंपनी श्रीकांत यादव एवं मोहन चंदू ने सहयोग किया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन