भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसा का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Road Accident बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है. शैलेश पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट में मैकेनिक के रूप में काम करता था.

विज्ञापन

हादसे में गोविंद कुमार, प्रमोद चौहान, राजकिशोर, राकेश झा और माधव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन