पुरानी पेंशन योजना की मांग पर अस्पताल कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला

Published at :02 Sep 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना की मांग पर अस्पताल कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला

पुरानी पेंशन योजना की मांग पर अस्पताल कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला

विज्ञापन

एनएमओपीएस बिहार के आह्वान पर एनपीएस व यूपीएस के विरोध में कर्मचारीगण दो से छह सितंबर तक ब्लैक सप्ताह मना रहे हैं. इसको लेकर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर के डाॅक्टर, स्टाफ नर्स, तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर शांतिपूर्ण विरोध किया. शिशु रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि सरकार की यह दोहरी नीति है, जो अब नहीं चलेगी. सरकार खुद तो पुरानी पेंशन ले रही और कर्मचारियों एनपीएस व यूपीएस के तहत पेंशन देने का फैसला किया है. एनएमओपीएस के सचिव सह कोषाध्यक्ष ने कहा यूपीएस में राज्य सरकार पर अतिरिक्त 4.5% बोझ है. पहले सरकार को एनपीएस के खाते में 14% जमा कराने होते थे. अब यूपीएस में 18.5% जमा होंगे. झारखंड सरकार पुरानी पेंशन दे रही है. प्रदर्शन में डॉ अंकुर प्रियदर्शी, डॉ राकेश कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डॉ पवन कुमार यादव, डॉ अनिल कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ कुमार गौरव समेत जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी शामिल हुए.

———

फिजियोथेरेपी विभाग के कर्मियों ने जताया विरोध

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भागलपुर के फिजियोथेरेपी विभाग के चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एनपीएस एवं यूपीएस का विरोध किया. वहीं ड्यूटी के दौरान काला बिल्ला लगाकर ब्लैक वीक की शुरुआत की. मौके पर डाॅ मोहम्मद रिजवान, डाॅ सुनील निराला, डॉ संजीव, डाॅ चंद्रशेखर, सिस्टर प्रियंका, भवानी, किरण, प्रीति व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन