कोलकाता नगर निगम का परिसिमन शुरू, होंगे अब 200 वार्ड

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता नगर निगम

कोलकाता नगर निगम

कोलकाता नगर निगम ने वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 200 करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या को संतुलित बनाने का लक्ष्य है. इस परिसीमन से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

कोलकाता नगर निगम में वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू होने जा रही है. इस दिशा में नगर निगम ने दो स्तरों पर कमेटियों के गठन का फैसला लिया है. एक केंद्रीय परिसीमन समिति (सेंट्रल डिलिमिटेशन कमेटी) बनायी गयी है, जबकि दूसरी समिति प्रत्येक बोरो के लिए अलग-अलग गठित की गयी है. इस संबंध में सरकारी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

अब होंगे 200 वार्ड

इसका उद्देश्य भविष्य में नगर निगम के वार्डों की संख्या मौजूदा 144 से बढ़ाकर 200 करना और प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं तथा मतदान केंद्रों (बूथ) की संख्या को संतुलित बनाना है. नगर निगम की योजना के अनुसार प्रत्येक वार्ड में औसतन 20 से 25 हजार मतदाता और 25 से 30 मतदान केंद्र रखने का प्रयास किया जायेगा, ताकि सभी वार्डों में प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक कार्यों में संतुलन स्थापित किया जा सके.

वोटरों की संख्या में तुलनात्मक अंतर

वर्तमान में कोलकाता के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं की संख्या समान नहीं है. कई वार्डों में एक पार्षद को 60 हजार से अधिक मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करना पड़ता है, जबकि कुछ वार्डों में यह संख्या 10 हजार से भी कम है. इसी तरह बूथों की संख्या में भी काफी असमानता है. नगर निगम का मानना है कि इस असंतुलन को दूर कर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्डों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण आवश्यक है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 सदस्यीय केंद्रीय परिसीमन समिति

सरकारी अधिसूचना के अनुसार 10 सदस्यीय केंद्रीय परिसीमन समिति के अध्यक्ष विशेष आयुक्त सौम्य भट्टाचार्य बनाये गये हैं. इसके अलावा प्रत्येक बोरो में अलग कमेटी गठित की गयी है. इन कमेटियों का नेतृत्व कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) करेंगे और इनमें राजस्व अधिकारी भी शामिल रहेंगे. कमेटी संबंधित क्षेत्रों की जनसंख्या, मतदाताओं की संख्या, राजस्व संग्रह तथा बूथों के आंकड़ों का अध्ययन कर वार्ड पुनर्गठन की सिफारिश करेगी.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर


विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola