नगर पंचायत के चेयरमैन के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत के चेयरमैन के साथ मारपीट

नगर पंचायत में गोपालपुर नगर भवन के समीप स्थित सरकारी जमीन पर प्रस्तावित पार्क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. इस मामले में नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी के साथ रविवार को मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनगंज. नगर पंचायत में गोपालपुर नगर भवन के समीप स्थित सरकारी जमीन पर प्रस्तावित पार्क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. इस मामले में नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी के साथ रविवार को मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी ने आवेदन देकर बताया कि रविवार को वे अपने पुराने मकान से घर लौट रहे थे, तभी हसमत अली, समद अली, साजिद अली, चशमुदीन अंसारी, महमुद अंसारी, साजिद अली ने उन्हें घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि नपं गोपालपुर के खाता 821 सर्वे 1910 के उक्त जमीन पर पार्क निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं और इसी वजह से बार-बार उन पर हमला किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञात हो कि पिछले महीने छह मार्च को भी चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी से मारपीट की घटना घटित हुई थी. जहां मारपीट के बाद एफआईआर भी दर्ज हुआ था. वहीं दूसरे पक्ष के हसमत अंसारी ने भी थाने में आवेदन देकर चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए है. विरोधी पक्ष का कहना है कि उनसे रंगदारी की मांग की जा रही है और दबाव बनाकर जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आरोपों के बाद मामला और पेचीदा हो गया है. हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन