bhagalpur news. लापरवाही पर नगर निगम सख्त, अधूरी योजनाओं के संवेदकों पर कसेगा शिकंजा

Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 11 Apr 2026 10:28 PM

विज्ञापन

विकास कार्यों के प्रति उदासीनता पर नगर निगम सख्त.

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने टेंडर लेकर एग्रीमेंट नहीं करने वाले संवेदकों को कार्रवाई की दी चेतावनी शहर में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती बरतने वाले संवेदकों पर अब नगर निगम सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. हाल के दिनों में कई योजनाओं के बिना वजह लंबित रहने और समय पर काम शुरू नहीं होने को गंभीरता से लिया गया है. इसी क्रम में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने शनिवार को सभी संवेदकों की बैठक बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिया कि छोटी से लेकर बड़ी सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक सह योजना शाखा प्रभारी मो रेहान ने बताया कि वर्ष 2024-25 की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं. कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका टेंडर तो फाइनल हो चुका है, लेकिन संबंधित संवेदकों ने अब तक एग्रीमेंट नहीं कराया है और न ही जरूरी कागजात जमा किये हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी लापरवाही करने वाले संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा जाये, ताकि शहर के विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो सके.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन