ePaper

जोगसर पुलिस ने दो घंटे के अंदर चोरी गयी मोबाइल किया बरामद

Updated at : 29 Mar 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
जोगसर पुलिस ने दो घंटे के अंदर चोरी गयी मोबाइल किया बरामद

जोगसर पुलिस ने दो घंटे के अंदर चोरी गयी मोबाइल को बरामद कर लिया है, जबकि एक आरोपी को भी गिरफ्तार की है.

विज्ञापन

जोगसर पुलिस ने दो घंटे के अंदर चोरी गयी मोबाइल को बरामद कर लिया है, जबकि एक आरोपी को भी गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपी झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा थाना के दिग्धी बिषहरी स्थान निवासी कुंदन मालाकार है. मोबाइल चोरी मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बबरगंज थाना क्षेत्र में बाल्टी कारखाना के पास किराये के मकान में रहता है. जानकारी मिली है कि सुलतानगंज निवासी राजू कुमार अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए डॉ अजय कुमार के क्लिनिक में आये हुए थे. क्लिनिक से अज्ञात चोर ने उसकी मोबाइल चोरी कर ली. राजू कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी को खंगाल कर चोर का पता लगाया और घटना के दो घंटे के अंदर ही मोबाइल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन