bhagalpur news. अलीगंज अंबाबाग में छापेमारी करने गयी बबरगंज पुलिस पर मारपीट करने का आरोप, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.  अलीगंज अंबाबाग में छापेमारी करने गयी बबरगंज पुलिस पर मारपीट करने का आरोप, कई घायल

अलीगंज अंबाबाग में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची बबरगंज पुलिस की टीम पर लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

फोटो सिटी के बाहर

–डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं के नहीं की है मारपीट

वरीय संवाददाता, भागलपुर

अलीगंज अंबाबाग में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची बबरगंज पुलिस की टीम पर लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना में कई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. घायलों में महिला व युवतियां भी शामिल हैं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ को लेकर छापेमारी की बात कह पुलिस घरों में घुस गयी. लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस नशीले पदार्थ की तस्करी होने की सूचना पर छापेमारी के लिए गयी थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस पर मारपीट के आराेप को नकारते हुए कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट नहीं की गयी है.

महिलाओं का आराेप, थाने का चालक जब-तब घुस जाता है घर

महिलाओं का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह बबरगंज थाने का चालक अचानक घर में घुस गया. उस समय महिलाएं स्नान कर रही थी. इस दौरान विरोध करने पर वह भागा और गिर कर जख्मी हो गया. इसके इसके बाद रात में तीन गाड़ी में सवार पुलिस वाले आये. कहने लगे कि घर में नशीले पदार्थ का कारोबार करते हो, छापेमारी करेंगे. घायल महिलाओं का कहना है कि जब घर में मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई तो पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी. महिलाओं ने पुलिस पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया. वहीं इस मामले में तीन गाड़ी पर बैठाकर कई लोगों को पुलिस थाना ले गयी है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन