राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

Updated:
विज्ञापन

राबड़ी देवी और उनके आवास की तस्वीर

Lalu Family Security: राबड़ी आवास से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है. 10 सर्कुलर रोड आवास के मुख्य गेट पर एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सिक्योरिटी हटा दी है.

विज्ञापन

Lalu Family Security: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा हटा दी है. इससे पहले राबड़ी देवी ने राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था. राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया. 10 सर्कुलर रोड आवास के मुख्य गेट पर भी एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखें. सम्राट सरकार की तरफ से दो दिन पहले ही लालू परिवार की सुरक्षा घटाई गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद नेता शक्ति सिंह ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, राबड़ी देवी ने खुद ही सुरक्षाकर्मियों को बंगले से हटा दिया है. प्रभात खबर से बातचीत के दौरान राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा हटा दी है. अगर एक खरोंच भी आया तो सरकार जन आक्रोश नहीं झेल पाएगी.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राबड़ी देवी देश की बड़े नेताओं में से एक हैं. फिर उनकी सुरक्षा में व्यापक कटौती क्यों कर दी गई. इसके साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा क्यों नहीं की गई. इस तरह से कैमरे पर उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली.

गृह विभाग ने सुरक्षा कम करने का लिया था फैसला

गृह विभाग की बैठक में लालू फैमिली की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया गया था. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई थी. उन्हें बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी. इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा. पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है.

जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं किया गया था. साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे. साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा. जबकि मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे. इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने फैसला लिया.

Also Read: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, सम्राट सरकार का फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन